पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल, भाजपा बढ़ रही है सरकार बनाने की ओर : मनोहर लाल
राज्यसभा चुनाव में नहीं हुई कोई गड़बड़ी, बोले जिसे सांसद बनना था बन गया

सत्य खबर हरियाणा
Manohar Lal : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस के उन आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्ति है जिसमें राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया संतुलित नहीं होने की बात कही थी। मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से संतुलित और पारदर्शी रही है जिसे जहां से सांसद बनना था वह बना। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा में एक सांसद उनकी पार्टी बीजेपी का चुना गया और एक कांग्रेस का। ऐसे में बेवजह आरोप लगाने का कोई औचित्य नहीं है। चुनाव में किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं हुई।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आज करनाल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने राजनीतिक दलों को नैतिकता और नसीहत का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आज का दिन पावन दिन है और इस दिन किसी को भी सियासी बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर समाज को जोड़ने के लिए होते हैं न की आरोप प्रत्यारोप लगाकर समाज को तोड़ने का काम करें।
पूर्व सांसद और जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला द्वारा राज्यसभा सीट के ऑफर वाले बयान पर मनोहर लाल ने संयमित जवाब देते हुए कहा कि उनकी बातचीत हर किसी से होती है। उन्होंने कहा कि संवाद करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग हवा में बातें उछाल कर अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने अजय चौटाला के बयान को इसी प्रयास का एक हिस्सा बताया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेकर आए केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए सकारात्मक माहौल है। उन्होंने कहा कि वहां पर माहौल बेहद सकारात्मक है और इस बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री के इस बयान को आगामी चुनावों को लेकर भाजपा के आत्मविश्वास के रूप में देखा जा रहा है और उनके इस बयान से भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा होगा।
#Haryana #BJP #WestBengal #ManoharLal #GovernmentFormation #PositiveAtmosphere #PoliticalUpdate #BJPDevelopment #Election2023 #HaryanaPolitics #WestBengalAdvantage #BJPLeaders #TransformingWestBengal #HaryanaSupport #BJPInfluence #GoodGovernance #StatePolitics #WinningStreak #PoliticalSupport #BJPVictory