Haryana Weather : हवा ने हवा में घुले जहर को किया कम पारा तेजी से नीचे लुढ़का, हिसार सबसे ठंडा इलाका
Haryana Weather : हवा ने हवा में घुले जहर को किया कम पारा तेजी से नीचे लुढ़का, हिसार सबसे ठंडा इलाका

Haryana Weather Update : हरियाणा में चली हवाओं ने हरियाणा की हवा में खुले हुए जहर को कम करने का काम किया है। कल सुबह 10:00 बजे हरियाणा की हवा खतरनाक से गंभीर श्रेणी में चली गई थी और आज सुबह 8:00 बजे तक यह गंभीर श्रेणी नहीं बनी हुई थी। बीच में दोपहर को 1:00 बजे से लेकर शाम को 5:00 बजे तक हरियाणा की हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई है। आज सुबह 7:15 बजे हरियाणा का औसत AQI 286 दर्ज किया गया। इस समय पिछले एक महीने से ज्यादा में यह सबसे कम है। कल दोपहर को 3:05 पर हरियाणा का औसत AQI 177 दर्ज किया गया था, जो कल से लेकर अब तक सबसे कम है। आज सुबह 6:00 बजे हरियाणा का औसत AQI 274 था।
आज सुबह 7:00 बजे हरियाणा का नौल्था गांव एकमात्र ऐसा गांव था, जो देश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में शामिल था। यहां का AQI 422 दर्ज किया गया जो हरियाणा में सबसे ज्यादा था। देश के प्रदूषित इलाकों में यह नौंवें स्थान पर था।
हरियाणा के रोहतक में AQI 406, मानेसर में 404, सोनीपत में 350, पानीपत और फरीदाबाद में 334, कैमला में 326, करनाल में 303 दर्ज किया गया। इन शहरों में हवा खतरनाक श्रेणी में बनी हुई थी। हरियाणा में नारनौल में AQI 191 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। पंचकूला में यह 195 दर्ज किया गया। नारनौल और पंचकूला दो ऐसे शहर है जहां हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई है।
हरियाणा के सिवानी में AQI 280, हिसार और गुरुग्राम में 276, दरियापुर में 273, भिवानी 268, जींद में 261, पलवल और सरसोली में 259, बहादुरगढ़ में 253, कुरुक्षेत्र में 249, धारूहेड़ा में 245, चरखी दादरी और कैथल में 237, मांडी खेड़ा में 230, यमुनानगर में 227, फतेहाबाद में 219, अंबाला में 215, सिरसा में 210 दर्ज किया गया है। यह सभी गंभीर श्रेणी में है।
पारा और लुढ़का
हरियाणा में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा के हिसार में पारा 6.3 तक लुढ़क गया है। रात के समय हिसार सबसे ठंडा इलाका रहा है। रात के समय हरियाणा के अंबाला, चरखी दादरी और करनाल में पारा 10.3 दर्ज किया गया। यह हरियाणा में सबसे ज्यादा है। बात अगर दिन की की जाए तो हरियाणा में मेवात सबसे गर्म रहा है। यहां का पारा 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय यमुनानगर का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यहां पर अधिकतम तापमान 21.4 रहा।
हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवाएं इन दिनों तापमान को और नीचे ले जाएगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और शाम ठंड और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण कई जगह सुबह के समय धुंध की चादर और घनी हो सकती है। आज और कल आसमान में हल्के बादल छाने की भी उम्मीद है। बादल छाने से दिन की ठंड बढ़ सकती है और धूप का असर कम होगा। फिलहाल हल्की धुंध और गिरते तापमान के साथ सर्दी धीरे-धीरे अपने असर को मजबूत कर रही है। राज्य में बढ़ती सर्दी के साथ लोगों ने अब गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। शाम के समय बाजारों और सड़कों पर भी ठंडी हवा का असर साफ दिखने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में ठंडी हवाएं सक्रिय होने से हरियाणा में दिन और रात दोनों तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। ठंड की शुरुआत भले ही हल्की हो लेकिन तापमान में लगातार हो रही कमी बता रही है कि आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ेगी।