हरियाणा

ITI: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 2023-24 के लिए होंगे ‘ऑन दी स्पॉट एडमिशन’, जल्द करें आवेदन

ITI: रेवाड़ी जिले के सभी राजकीय तथा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के प्रति ‘ऑन दी स्पॉट एडमिशन’ 9 अगस्त से 25 अगस्त, 2023 तक प्रतिदिन संस्थान स्तर पर किए जाएंगे।

Satyakhabarindia

ITI: हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण (ITI) विभाग द्वारा जिला में स्थित सभी राजकीय तथा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के प्रति ‘ऑन दी स्पॉट एडमिशन’ 9 अगस्त से 25 अगस्त, 2023 तक प्रतिदिन संस्थान स्तर पर किया जाएगा। इसके साथ ही नए आवेदन भी दाखिला पोर्टल admissions.itiharyana.gov.in इसी अवधि के दौरान भेजे जा सकते हैं।

आज सुबह मौसम साफ लेकिन दोपहर में बदल सकता है हरियाणा का मौसम

प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दाखिला नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा और इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को दाखिले के लिए संस्थान में दोपहर 12 बजे तक अपना मेरिट कार्ड व मूल प्रमाण पत्रों के साथ व मौके पर दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवाने हेतु संस्थान में स्वयं उपस्थित होंगे।

आज 4 जून 2026 का पंचांग और राशिफल

मैरिट कार्ड दाखिला पोर्टल admissions.itiharyana.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है तथा संस्थान वाइज रिक्त सीटों की संख्या दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती है। सत्र 2023-24 के दाखिले की विवरण पत्रिका में वर्णित अन्य नियम व शर्तें यथावत लागू रहेंगी। 

हरियाणा की बेटी ने अपनी सास को सिर पर बैठाकर करवाई ब्रज की 84 कोस परिक्रमा

Back to top button