हरियाणा

हरियाणा के शहरी क्षेत्र में छोटे व्यापारियों को रियायती दर पर मिलेंगे बूथ

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि छोटे व्यापारियों के नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत व्यापारियों को सामान्य बीमा दर पर आग, बाढ़ आदि से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।

Satyakhabarindia

मुख्यमंत्री आज पंचकुला के सेक्टर-9 में छोटे व्यापारी रेहड़ी बाजार पुनर्वास योजना का शुभारंभ करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय मार्केट का भी शिलान्यास किया और हवन में पूर्ण आहुति दी। उन्होंने 8 अल्लाटियों को पोजैशन लेटर वितरित किए और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का ब्रोशर भी जारी किया।

राज्य की सभी रेहड़ी मार्केट होगी पक्की

मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की भविष्य में किसी भी छोटे व्यापारी को इस तरह का दंश को न झेलना पड़े, इसके लिए गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित राज्य की सभी रेहड़ी मार्केट को पक्के बूथ बनाकर अलाट किए जाएंगे। उन्होंने पंचकूला की सेक्टर 7, 11 व 17 में भी रेहड़ी मार्केट के पक्के बूथ बनाकर दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों को एचएसवीपी द्वारा मार्केट रेट में 25 प्रतिशत की रियायत भी प्रदान की जाएगी, लेकिन यह छूट कब्जाधारियों पर लागू नहीं होगी।

11 खाप और 10 छात्र नेताओं की कमेटी करेगी आंदोलन का फैसला

उन्होंने कहा कि मार्केट रेट के अनुसार एक बूथ का रेट लगभग 17 लाख रुपए बनता है लेकिन प्राधिकरण की रियायत के बाद  63 स्क्वेयर फीट के बूथ की लगभग 13 लाख रुपए कीमत होगी और इस पर सेंट्रल बैंक की और से 75 प्रतिशत ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस प्रकार हर अलॉटी की भरपूर मदद की जा रही है। यदि बूथ धारक इस राशि को 180 दिन में जमा करवा देगा तो उसे ब्याज की पूरी छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मार्केट में फुटपाथ, बिजली एवम अन्य संसाधनों पर प्राधिकरण की और से 50 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

 व्यापारी जीएसटी में अवश्य रजिस्टर करवाए

उन्होंने कहा कि लघु व्यापारियों को जी एस टी में रजिस्टर अवश्य करवाना चाहिए। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष अभियान चलाया है। अगर व्यापारियों का कम जी एस टी भी बनता है तब भी उन्हें अवश्य रजिस्टर करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गत माह के दौरान देश में एक लाख पचास हजार करोड़ रुपए से ऊपर का राजस्व एकत्र हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन इस मार्केट आग लगने की घटना हुई उसी दिन सरकार ने छोटे व्यापारियों के लिए यह ठान लिया था कि उन्हें भविष्य में ऐसी पीड़ा न झेलनी पड़े और अधिकारियों को इस पर कार्य करने को कहा। अधिकारियों ने कड़ी मेहनत से जल्द ही यह योजना को अमलीजामा पहनाया इसके लिए उन्होंने अधिकारियों का आभार जताया।

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

 

 

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी
Back to top button