हरियाणा

राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार, BJP और EC करेंगे काउंटर अटैक, EC ने हरियाणा से मांगा पूरा डाटा

Satyakhabarindia

राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों पर अब भाजपा संगठन और प्रदेश सरकार समेत हरियाणा निर्वाचन आयोग ने काउंटर अटैक करने का फैसला किया है। इस पूरे मामले को लेकर अब भाजपा, सरकार और निर्वाचन आयोग एक-एक आरोप का जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मामले पर अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में राहुल गांधी की ओर से लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश को लगातार पीछे धकेलने का काम किया है। जिस तरह से कांग्रेस मुद्दा-विहीन हो गई है, वे झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है न कोई विषय है। कांग्रेस किसी काम को लेकर चर्चा करने के बजाय झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने देश पर शासन किया है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी व राहुल बाबा को झूठ बोलना पड़ रहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

चुनाव आयोग के एक सूत्र ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी का वोटों में हेराफेरी का आरोप निराधार है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस से पूछा कि वोटर लिस्ट में इन कथित गड़बड़ियों पर कांग्रेस ने एक भी औपचारिक आपत्ति या अपील दर्ज क्यों नहीं की थी। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि बूथ-स्तरीय एजेंट, या बीएलए, राजनीतिक दलों की ओर से मतदान की निगरानी और किसी भी तरह की अनियमितता को चिह्नित करने के लिए नियुक्त किए जाते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर हरियाणा का निर्वाचन विभाग विस्तृत जवाब देने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास से राहुल गांधी के आरोपों पर तथ्यों के साथ जवाब मांगा है।

राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार, BJP और EC करेंगे काउंटर अटैक,  EC ने हरियाणा से मांगा पूरा डाटा

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए “सियासी बम” (राजनीतिक आरोपों) का मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीति तैयार की है।

इस मामले में खास बात यह है कि अभी तक कुछ ऐसे चेहरे सामने आए हैं जिनके नाम राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस और एच फाइल में डाले हैं। अभी तक जो चेहरे सामने आए हैं उन सभी ने हालांकि इस बात को स्वीकार किया है कि उनके वोट में गड़बड़ी थी लेकिन उन्होंने वोट चोरी की किसी भी बात से इनकार कर दिया।

पिंकी-मुनेश के वोटर कार्ड पर ‘ब्राजील मॉडल’ की फोटो है। राहुल गांधी के आरोपों का दोनों ने खुद जवाब दिया है। मीडिया ने पिंकी और मुनेश को ट्रैक किया। दोनों परिवारों ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों से इनकार किया है। पिंकी और मुनेश के परिवार ने बताया कि वोटर कार्ड में गलत फोटो छपना BLO/डाटा ऑपरेटरों की गलती थी, जिसके सुधार के लिए उन्होंने पहले ही आवेदन कर दिया था और उन्होंने 2024 चुनाव में अपने वोट स्वयं डाले थे। यह मामला तब गरमाया जब राहुल गांधी ने ‘H फाइल्स’ में 22 फर्जी वोटों का दावा किया।

पिंकी ने साफ कहा कि उन्होंने खुद जाकर अपना वोट डाला था और यहां कोई ‘वोट चोरी’ नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वोटर कार्ड में गलती उनकी नहीं, बल्कि चुनाव कार्यालय या बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की तरफ से हुई थी। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया था, तो पहली बार जो कार्ड आया, उसमें फोटो गलत छपी थी। उसमें मेरे गांव की ही एक महिला की तस्वीर थी।’ पिंकी ने बताया कि उन्होंने तुरंत वह वोटर कार्ड लौटा दिया था, लेकिन उन्हें अभी तक सही फिजिकल कॉपी (सुधार किया हुआ कार्ड) नहीं मिल पाया है।

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

उन्होंने कहा, ‘मैंने 2024 के चुनाव में अपना वोट वोटर स्लिप और आधार कार्ड का उपयोग करके डाला था।गलती मेरी नहीं है। जब पहली बार गलती हुई थी, तभी हमने सुधार के लिए आवेदन कर दिया था।’

पिंकी के देवर ने इस पूरे आरोप को ‘प्रोपेगेंडा’ करार दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिंकी ने अपना वोट खुद डाला था और गलती उनके परिवार की तरफ से नहीं थी।

मुनेश के जीजा ने कहा, हम सोनीपत में रहते हैं, लेकिन हमारा वोटर कार्ड यहां माछरोली गांव में दर्ज है, यह हमारी पुश्तैनी संपत्ति है। (हमने घर दिखाया है।) आज मुझे चुनाव कार्यालय से फोन आया, उन्होंने मुनेश का वोटर कार्ड भेजने को कहा, और मैंने भेज दिया है। मैं अपनी मां और भाभी को साथ में वोट डालने ले गया था। उन्होंने 2024 में अपना वोट डाला है, कोई वोट चोरी नहीं है।

क्या है मामला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा में ‘वोट चोरी’ को लेकर वह जो बातें कर रहे हैं वो सौ फीसदी सबूत पर आधारित हैं। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि हरियाणा में सर्वेक्षणों में कांग्रेस की जीत की संभावना जताई गई थी, लेकिन सुनियोजित ढंग से कांग्रेस की तय जीत को हार में बदला गया। गांधी ने कहा, ‘‘मैं ‘जेन जेड’ से कहना चाहता हूं कि देखिये कि कैसे आपके भविष्य की चोरी की जा रही है।’ उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक बयान का वीडियो दिखाया जिसमें सैनी ने कथित तौर पर सरकार बनाने की ‘‘व्यवस्था’’ होने की बात की थी। राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में पांच अलग-अलग तरीकों से 25,41,144 फर्जी मतों से ‘वोट चोरी’ की गई।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button