ताजा समाचार

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

पौष, शुक्ल, नवमी, विक्रम संवत 20820 तदनुसार सोमवार 29 दिसंबर 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः 10 बजकर 13 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र प्रातः 7 बजकर 41 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग प्रातः 8 बजे तक उपरांत शिव योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 10 बजकर 13 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 7 बजकर 48 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत पर्व-पंचक प्रातः 7 बजकर 41 मिनट तक, गण्डमूल।

सूर्योदय सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 18 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर में 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 47 मिनट से 11 बजकर 05 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल रात में 12 बजकर 44 मिनट से 1 बजकर 25 मिनट तक।

आज का राशिफल

मेष : आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। किसी पुराने गलती से आपको सबक लेना होगा, इसलिए आप उसमे ढील बिल्कुल ना दें।

वृष : आज आपको अनावश्यक वाद-विवादों से बचना होगा और आप अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखें। आपको आर्थिक मामलों में थोड़ा समझदारी दिखाते हुए काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है और आप अपने कुछ पुराने कर्जो को भी उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करके चलना होगा। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसके लिए भी आपको थोड़ा समझदारी दिखानी होगी और अपने धन को लेकर आपको कुछ सेविंग भी करनी होगी, क्योंकि आप अपनी शौक मौज की चीजों के खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

कर्क : आज आपको भावनाओ मे बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा और अपने खर्चों का लेखा जोखा रखें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको किसी काम में दूसरों की गलती निकालने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं और बिजनेस में यदि आप अपने कामों में कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे से रहेंगे, लेकिन उसके लिए मेहनत अधिक होगी।

सिंह : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका आत्मविश्वास विश्वास भी मजबूत रहेगा और आपके व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपके काम में कंधे से कंधा मिलाकर पूरा साथ देंगे। यदि आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे थे, तो किसी दूसरी जगह ट्राई कर सकते हैं। आपको अच्छे प्रमोशन पर कोई दूसरी नौकरी मिल सकती है।

कन्या : आज आपको अपने आसपास रहने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आपको बेवजह का तनाव भरा रहेगा, क्योंकि यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपकी लापरवाही के कारण आपकी कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको किसी पुराने मित्र से मेल मुलाकात करने का मोका मिल सकता है।

तुला : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कोई काम थोड़ा सोच समझकर करना होगा। करियर में भी आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप आज काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने भविष्य को भी सवारने में लगे रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और आपकी अपने मनपसंद पार्टनर से मुलाकात होगी, जिसे आपका मन में काफी खुशियां रहेगी।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको बाकी कामों को छोड़कर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी और आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ नए कदम उठाएंगे, जिससे उसे मजबूती मिलेगी। आपकी कोई साइड इन्कम भी जुड सकती है। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं और माता जी को अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिला कराने लेकर जा सकते हैं।

महिला आरक्षण को लेकर हरियाणा की राजनीति पूरी तरह से गर्म

धनु : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी और परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे जाएंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी इन्कम में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इन्कम बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने ध्यान को केंद्रित करके कामों को करना होगा। आप किसी संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छोटे भाई व बहनों का आपको बड़ा सहयोग मिलेगा और किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह बढ़ सकता है, जिसको लेकर आप थोड़ा एतियात बरतें।

मीन : आज आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपका धन कहीं फंस सकता है, इसलिए आप कोई बड़ा जोखिम न ले और आपके बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप में आंख बंद नहीं करनी है। आप वाणी की सौम्यता बनाए रखें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को देखकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button