ताजा समाचार

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

माघ कृष्णपक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2082। तदनुसार सोमवार 5 जनवरी 2026। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। द्वितीया तिथि प्रातः 9 बजकर 57 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र मध्याह्न 1 बजकर 25 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। विष कुंभ योग रात्रि 10 बजकर 47 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। गर करण प्रातः 9 बजकर 57 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय सुबह में 7 बजकर 14 मिनट तक। सूर्यास्त शाम में 5 बजकर 38 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 52 मिनट मिनट तक। निशिथ काल रात में 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 3 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त

पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 32 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 47 मिनट से 1 बजकर 29 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 8 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक।

आज का राशिफल

मेष : आज आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। बाहर आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप आज कामों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको किसी से बातचीत करते समय वाणी की सौम्यता को नहीं खोना है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा और आप अपनी कार्यकुशलता से आज कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर उचित मार्गदर्शन मिलेगा और यदि आप राजनीति में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है।

कर्क : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कारोबार में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होने में कुछ समस्या आ सकती है। मामा पक्ष आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार के सदस्यों को लेकर आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी अपने आप पड़ोस में सहयोगी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

10 साल की सेवा पूरी करना खुद में नियमित करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

सिंह : आज आपको अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। विदेशों से आयात-निर्यात कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आपसी तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है, इसलिए आप जल्दबाजी बिल्कुल ना करें।

कन्या : आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आपको अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी संतान की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके बॉस आपको यदि कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे पूरा ध्यान से निभाने की कोशिश करें।

तुला : आज का दिन नौकरी में बदलाव के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कुछ नये कपड़े, मोबाइल और लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान करेंगे। आपको आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। छोटे बच्चों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके अटके हुए काम पूरे होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माताजी की सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में आपको अपने सहयोगियों से कोई बात नहीं करनी है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

धनु : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप किसी काम को करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको काम को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे और अपने जीवनसाथी की ओर से आपको सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

मकर : आज का दिन आपके लिए तकनीकी क्षेत्रों में बढ़िया रहने वाला है। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे और विद्यार्थियों को अध्यापकों का भी पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको किसी सरकारी काम को लेकर चक्कर काटने पड़ेंगे, क्योंकि आपके उन कामों में मंदी होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा।

बड़ी खबर : एक्सईएन मां के बेटे का अपहरण कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती, पुलिस एनकाउंटर

कुंभ : आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे।

मीन : आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका योजनाओं पर अच्छा खासा खर्चा होगा और आपकी किसी बात को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप कुछ मनचाहे खर्च करेंगे, जो आपको समस्या देंगे। आपको अपने कीमती सामानों पर पूरा ध्यान देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button