आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में
आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satya Khabar Panchkula
माघ मास कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार बुधवार 7 जनवरी 2026। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 5 बजकर 51 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग सायंकाल 6 बजकर 34 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। कौलव करण सायं 6 बजकर 34 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। गंडमूल 11 बजकर 57 मिनट तक। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय सुबह में 7 बजकर 14 मिनट तक। सूर्यास्त शाम में 5 बजकर 39 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 53 मिनट मिनट तक। निशीथ काल दोपहर में 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 32 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
आज का राशिफल
मेष : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन आदि मिल सकता है। आप संतान के करियर को लेकर कोई सलाह मशवरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति की खरीदारी करने की प्लानिंग कर सकते हैं।
वृषभ : आज आपको काम को लेकर कुछ नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा और आप अपनी जिम्मेदारियां से भी घबराएंगे नहीं व उनका डटकर सामना करेंगे। यदि कोई समस्या आएगी, तो उसको लेकर मेहनत से बिल्कुल पीछे न हटें। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी बात को लेकर बेवजह उलझने से बचना होगा।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए अपने कामों को समय से निपटाने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी और आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी की सौम्यता आप पर बनी रहेगी। आपको बिजनेस में अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी का पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि इससे आपकी छवि पर असर पड़ेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।
कर्क : आज का दिन आपके लिए अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी फिटनेस पर थोड़ा ध्यान दें। आपने यदि कोई लेनदेन किया है, तो आप उसे पूरी लिखापढ़ी करके करें, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी कानूनी मामले में आप जल्दबाजी के कारण किसी समस्या में आ सकते हैं। सरकारी योजनाओं को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
सिंह : आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए यह रोमांटिक भरा रहेगा, जो उनको खुशी देगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपने घर के पेंडिंग कामों को निपटाने के लिए समय निकालना होगा।
कन्या : आज आप अपने कामों में कोई बदलाव करने से बचें। आपको घर-परिवार में चल रही समस्याओं को भी मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा, क्योंकि आपका कोई गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। परिवार में कुछ सदस्यों के विवाह में आ रही समस्या को दूर करने की आप पूरी कोशिश करेंगे।
तुला : आज का दिन आपके लिए धन के मामले में समस्याएं लेकर आ सकता है, क्योंकि आपका धन को लेकर कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। बिजनेस की डील भी आप थोड़ा सोच समझकर ही फाइनल करें। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा, उनके करियर में भी कोई समस्या बढ़ सकती है। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।
वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप कहीं विदेश जाने की भी योजना बना सकते हैं। आप यदि किसी परिजन के घर मेल-मिलाप करने जाएं, तो वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। प्रेम और सहयोग की भावना को अपने से दूर ही रखें।
धनु : आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में कोई काम करने के लिए रहेगा, जो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने-फिरने के लिए समय निकालेंगे, जिससे दोनों का रिश्ता काफी बेहतर होगा और आप आगे तक की प्लानिंग करेंगे।
मकर : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा ना बनें, क्योंकि राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना अवश्य करना पड़ेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने का भय सता रहा है, इसलिए आप अपनी चीजों की रक्षा स्वयं करें। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा, क्योंकि आपकी सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। आप अपने खाने-पीने में लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप अपने कामों को लेकर काफी एक्टिव रहेंगे। बिजनेस में आप अपने विरोधियों पर नजर रखें। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।
मीन : आज आपको काम को लेकर टेंशन अधिक रहेगी, लेकिन आप उसे अपने ऊपर हावी होने ना दे। कार्य क्षेत्र में आपको काम को लेकर प्रशंसा होगी, जिससे आप काफी खुश होंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।