ताजा समाचारवायरलहरियाणा

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

माघ मास कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, विक्रम संवत 2082 तदनुसार बृहस्पतिवार 8 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 6 बजकर 6 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 24 मिनट तक उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग सायंकाल 5 बजकर 26 मिनट तक उपरांत फाल्गुनी योग का आरंभ। गर करण सायंकाल 6 बजकर 44 मिनट तक उपरांत विजय करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 6 बजकर 39 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 40 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट मिनट तक। निशीथ काल दोपहर में 12 बजकर 1 मिनट से से 12 बजकर 55 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त

आज सुबह मौसम साफ लेकिन दोपहर में बदल सकता है हरियाणा का मौसम

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 32 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

आज का राशिफल

मेष : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन आदि मिल सकता है। आप संतान के करियर को लेकर कोई सलाह मशवरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति की खरीदारी करने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। भगवान के भक्ति में भी आपका खूब मन लगेगा। आप कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे, लेकिन आपको अपनी किसी गलती को दोहराने से बचना होगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। बिजनेस में यदि कुछ समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा। आप संतान को पढ़ाई लिखाई को लेकर एक नई राह दिखाएंगे, जिससे वह आगे कामों को भी आसानी से कर सकेगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप वापस मांग सकते हैं।

आज 4 जून 2026 का पंचांग और राशिफल

कर्क : आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। आपको बड़ों के सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, लेकिन कुछ विरोधी ऐसे होंगे, जो कि आपके काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जिन्हें आपको सोच समझकर करना होगा।

सिंह : आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। अपने यदि किसी काम को लेकर कोई जोखिम लिया था, इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाई-बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा और यदि कोई कहीं बाहर रहते हैं, तो भाई उसको सपोर्ट अवश्य करेंगे। आज आपको वाहनों का प्रयोग सावधान से करना होगा, क्योंकि आपको कोई चोट चपेट आदि लगने की संभावना है।

कन्या : आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने मनपसंद साथी से मिलने का मौका मिलेगा और सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, जो लोग अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड है, तो वह लटकेंगे अवश्य, आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकते हैं।

तुला : आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। नौकरी में किए गए प्रयास बेहतर होंगे। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप संतुलित भोजन का आनंद लेंगे। आपको किसी की से यदि कोई जरूरी जानकारी शेयर करने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढाएं।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी काम को लेकर आप यदि जल्दबाजी करेंगे, तो उसमें भी कोई गड़बड़ी हो सकती है। आयात-निर्यात का व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे, जिससे आपको अपने आपसी रिश्तों में चल रही समस्याओं को भी दूर करेंगे।

हरियाणा की बेटी ने अपनी सास को सिर पर बैठाकर करवाई ब्रज की 84 कोस परिक्रमा

धनु : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप बिजनेस में कुछ नये कामों को शामिल करेंगे। जिससे आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, लेकिन जीवनसाथी को आपकी कोई बात पसंद नहीं आयेगी, जिससे छोटी-मोटी नोंकझोंक हो सकती है। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा और राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर प्रवेश करें क्योंकि वहां आपको नॉलेज ना होने से लोग परेशान अवश्य करेंगे।

मकर : आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई गले से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले और आपकी लापरवाही आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई -लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको काम को लेकर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। बिल्डिंग मटेरियल का काम कर रहे लोगों को थोड़े काम पर ध्यान देना होगा, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है, जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, उनको आज कोई अच्छी डील फाइनल होगी। आपको पारिवारिक मामलों में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है।

मीन : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति होगी और आप किसी निवेश को करने की भी सोचेंगे, लेकिन आप उसमें कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव आपको टेंशन दे रहे थे, तो वह भी दूर होंगे और आपकी कोई मदद मन की इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button