ताजा समाचार

आज से बदल जाएगी हवाओं की दिशा, मिलेगी कोहरे से राहत लेकिन बढ़ेगी ठंड

आज से बदल जाएगी हवाओं की दिशा, मिलेगी कोहरे से राहत लेकिन बढ़ेगी ठंड

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : पिछले तीन दिनों से हरियाणा को प्रदूषण और कोहरे से कुछ राहत मिली हुई है। आज से हरियाणा में चलने वाली हवाएं बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो जाएंगी। इसके कारण कोहरे से राहत मिलेगी मगर शीत हवाएं चलने से रात का तापमान और गिरेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज से हरियाणा में चलने वाली हवाएं बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो जाएंगी। इसके कारण कोहरे से राहत मिलेगी मगर शीत हवाएं चलने से रात का तापमान गिरेगा। आज दिन के तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। हरियाणा में बादल छाए हुए हैं लेकिन मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आने वाले दिनों में भी ठंड का असर जारी रहेगा। IMD ने 6 जनवरी तक कोल्डवेव और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। कल 5 जनवरी को धुंध और कोहरे के साथ दिन का तापमान ठंडा रहेगा। दिन में हल्की धूप रहेगी और इस दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से कम यानी कि 2-3 डिग्री तक रह सकता है, जबकि 6 जनवरी को मौसम खुष्क रहेगा। सुबह-शाम को कोहरा जारी रहेगा और तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है और न्यूनतम करीब 5-7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 7 जनवरी को कोहरे की गतिविधि कम होने की संभावना है। दिन का तापमान 16-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

हरियाणा में तापमान

मंडियों का दौरा करके किसानों की समस्याओं को उठाएगी जेजेपी : डॉ अजय सिंह चौटाला

प्रदेश के महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। करनाल में न्यूनतम तापमान 11.1, जींद में 10.5 और कैथल में न्यूनतम तापमान 10.3 किया गया। प्रदेश के नारनौल में न्यूनतम तापमान 5, भिवानी में 5.8, फरीदाबाद में 6.3 और मेवात में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के सिरसा में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस किया गया जो सबसे ज्यादा था। नारनौल में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। यमुनानगर और अंबाला में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री, पानीपत में 14.4 कैथल में 14.5, जींद, भिवानी और करनाल में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति

कांग्रेस और इनेलो का एजेंडा हमेशा वोट लो और शोषण करो : नायब सैनी

इस साल के पहले दिन से हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति में काफी सुधार दर्ज किया गया है। आज सुबह 6:30 बजे हरियाणा का औसत AQI 251 दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हरियाणा का न्यूनतम AQI 177 दर्ज किया गया जो शाम को 4:00 बजे था। अधिकतम AQI 317 के दर्ज किया गया जो रात को 9:00 बजे था। प्रदेश के फरीदाबाद में सबसे ज्यादा AQI 350 दर्ज किया गया। प्रदेश में झज्जर की हवा सबसे साफ दर्ज की गई। जहां पर AQI 158 दर्ज किया गया। हरियाणा की सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, पानीपत, पंचकूला, पलवल, नारनौल, मानेसर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, चरखी दादरी, बहादुरगढ़ में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। जबकि इस दौरान अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, सिरसा और यमुनानगर में हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई है।

राजनीति की भेंट चढ़ा भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम, जमकर लात-घूंसे चले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button