ताजा समाचार

पत्नी को छोड़ विदेश जाकर बसने वाले पतियों की अब खैर नहीं हरियाणा महिला आयोग करवाएगा ऐसे पतियों के खिलाफ लुक आउट कॉर्नर नोटिस जारी

पत्नी को छोड़ विदेश जाकर बसने वाले पतियों की अब खैर नहीं हरियाणा महिला आयोग करवाएगा ऐसे पतियों के खिलाफ लुक आउट कॉर्नर नोटिस जारी

Satyakhabarindia

Haryana Women Commission : अपनी पत्नी बच्चों को छोड़कर विदेश जाकर शादी करने वाले एनआरआई पतियों कि अब खैर नहीं है। ऐसे पतियों को अब हरियाणा राज्य महिला आयोग ने कड़ा सबक सिखाने का फैसला किया है। महिला आयोग ऐसे दगाबाज पतियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवाने जा रहा है ताकि भारत में कदम रखते ही उनकी गिरफ्तारी हो सके।

हरियाणा राज्य महिला आयोग के पास वर्ष भर में 31 ऐसे मामले आए हैं, जहां शादी के बाद पति अपनी पत्नी की पूरी दुनिया उजाड़कर खुद विदेश जा बैठा। फिर वहां शादी करके अपनी नई दुनिया बसा ली। ऐसे में पत्नी यहां इंसाफ के लिए दर दर भटकती रहती है।
हालांकि, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सख्ती के बाद 11 पतियों ने विदेश से लौटकर अपनी पत्नियों के साथ समझौता कर लिया. मगर, बाकी जो महिला आयोग के बार बार समन करने पर भी नहीं आ रहे उन के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। महिला आयोग ऐसे पतियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवाएगा ताकि भारत में कदम रखते ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि न केवल हरियाणा बल्कि देश भर से हर रोज ऐसे अनेकों मामले सामने आते हैं, जब पत्नी बच्चों को छोड़ कर विदेश गया पति वहीं शादी कर लेता है और यहां उनके पत्नी और बच्चे इंसाफ के लिये भटक रहे होते हैं।

आज 3 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल 

 

पंजाब के आढ़ती मिले नायब सैनी से, कहा खरीद के सीजन में पंजाब के किसान, मजदूर और आढ़ती सब परेशान

बता दें कि लुकआउट नोटिस को लुकआउट सर्कुलर भी कहा जाता है। आमतौर पर फरार अपराधियों के खिलाफ ये नोटिस जारी होता है। इसके अलावा उन अपराधियों के खिलाफ भी इस नोटिस का इस्तेमाल होता है, जिन पर भारत से विदेश भागने का शक होता है। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद शख्स को एयरपोर्ट, पोर्ट या फिर किसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया जा सकता है। लुकआउट नोटिस को एयरपोर्ट के इमिग्रेशन अधिकारियों को भेजा जाता है, इसके अलावा बंदरगाहों और सीमाओं पर मौजूद अधिकारियों को भी दिया जाता है।

हरियाणा का मेवात बन गया पाकिस्तानी जासूसों का सबसे बड़ा अड्डा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button