ताजा समाचार

प्रदेश कांग्रेस आज बनाएगी अपनी बड़ी रणनीति चंडीगढ़ में होगी बैठक, स्थानीय निकाय चुनाव पर लेंगे बड़ा फैसला

प्रदेश कांग्रेस आज बनाएगी अपनी बड़ी रणनीति चंडीगढ़ में होगी बैठक, स्थानीय निकाय चुनाव पर लेंगे बड़ा फैसला

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

प्रदेश कांग्रेस सोमवार को अपनी पहली परीक्षा की सफलता के लिए रणनीति तैयार करेगी। इस बैठक के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम नरेंद्र सिंह ने हरियाणा में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी शैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी बी के हरिप्रसाद, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल भी शामिल होंगे। बैठक में सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों, जिला अध्यक्षों तथा कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष को बुलाया गया है।

पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

हरियाणा कांग्रेस की ओर से तीनों नगर निगमों के चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए पांच जनवरी सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। पार्टी इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण मानकर चल रही है। बैठक में वीबी-ग्राम-जी विधेयक के विरोध के रणनीति भी तैयार की जाएगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि गरीब मजदूरों के काम के अधिकार की रक्षा के लिए मनरेगा बचाओ आंदोलन चलाने की जरूरत है।

पूरे देश में 10 जनवरी से 25 फरवरी तक यह आंदोलन चलेगा। हरियाणा में इस आंदोलन का प्रारूप क्या होगा, इस बारे में बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी और आंदोलन के प्रभावी संचालन के लिए जिलावार जिम्मेदारी तय होगी। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अनिल यादव पाल्हावास के अनुसार 2005 में यूपीए की सरकार में मनरेगा योजना चालू हुई थी।
यह गरीब मजदूरों के काम के लिए अधिकार आधारित कानून है, जिसके अंतर्गत राज्य सरकारों को 15 दिन के भीतर रोजगार उपलब्ध कराना होता है। ऐसा नहीं कर पाने की स्थिति में सरकार को बेरोजगारी भत्ता देना पड़ेगा। यही वैधानिक गारंटी मनरेगा की मूल और परिभाषित विशेषता है, जिसे खत्म करने की साजिश रची गई है।

10 साल की सेवा पूरी करना खुद में नियमित करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र के अनुसार वीबी-ग्राम-जी योजना लागू कर केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों को रोजगार की गारंटी खत्म कर देना चाह रही है, जो कांग्रेस को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीनों नगर निगमों के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि मेयर के चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता के साथ लड़ने जा रही है।
सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगमों के मेयर का कार्यकाल जनवरी में पूरा हो रहा है। वार्डबंदी का काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्दी ही मेयर के लिए आरक्षण का ड्रा होने वाला है। कांग्रेस चाहती है कि तीनों नगर निगमों के चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहे, ताकि विधानसभा चुनाव के बाद से कार्यकर्ताओं में चल रही निराशा को दूर करने में मदद मिल सके।

बड़ी खबर : एक्सईएन मां के बेटे का अपहरण कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती, पुलिस एनकाउंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button