ताजा समाचार

हरियाणा में अब दीवाली तक बारिश की संभावना नहीं, रातें होंगी और ठंडी 15 साल का सर्दी का रिकॉर्ड टूट सकता है

There's no rain expected in Haryana until Diwali, and nights will be colder. A 15-year winter record could be broken.

Satyakhabarindia

पूरे हरियाणा में मौसम अब करवट बदलने लगा है। जहां दिन में हल्की धूप निकल रही है, तो रात में बढ़ती ठंड ने लोगों को मौसम के बदलते मिजाज का अहसास करना शुरू कर दिया है। हरियाणा में पिछले 5 दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट जारी है। वहीं सूर्य की तपिश के कारण अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हरियाणा में पिछले 5 दिनों के तापमान की बात करें तो 11 अक्टूबर को तापमान 17.1 डिग्री और 12 अक्टूबर को 16.9 डिग्री, 13 अक्टूबर को 16.4 डिग्री, इसी तरह 14 अक्टूबर को 15.7 डिग्री और 15 अक्टूबर 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में इस बार सर्दी 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. अक्टूबर में ही न्यूनतम तापमान आधे अक्टूबर तक 15.5 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगर तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे गया तो 15 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। फिलहाल हररोज .2 से .5 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर रहा है। पिछले 5 दिनों की बात करें तो हरियाणा में न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद हरियाणा के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर-पश्चिम हवाओं के कारण गुरुग्राम और हिसार में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा, जिससे ठंड का एहसास होने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, हिसार और नारनौल में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से करीब 1.5 डिग्री कम है। वहीं पलवल में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री कम है।
दिन और रात के तापमान में दोगुने का अंतर हो गया है। हरियाणा आईएमडी के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब दिन और रात का तापमान का अंतर अब कम होने लगेगा तो ठंड बढ़ती चली जाएग। अभी दिन का तापमान अधिकतम 34 डिग्री के आसपास स्थिर बना हुआ है। जैसे-जैसे दिन निकलते जाएंगे वैसे-वैसे तापमान कम होने लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिवाली तक अभी मौसम खुश्क बना रहेगा। वहीं अक्टूबर के अंत तक अगर मौसम खुश्क रहता है और उत्तर-पश्चिमी हवाएं जारी रहती हैं, तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात धीरे-धीरे ठंडी हो रही है। दीपावली के बाद रातें ज्यादा ठंडी होनी शुरू हो जाएगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्क्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 19 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

संगीत निर्देशक से गैंगस्टर बने राव इंद्रजीत दुबई पुलिस ने गिरफ्तार

हरियाणा में AQI

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बात अगर हरियाणा में वायु गुणवत्ता सूचकांक की करें तो कल 15 अक्टूबर को हरियाणा में औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक न्यूनतम 137 और अधिकतम 204 रहा। आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 6:00 बजे 194 दर्ज किया गया। 7:00 बजे यह 202 पर पहुंच गया। आज सुबह कैथल, चरखी दादरी और सिरसा की हवा मध्यम दर्जे में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक कैथल और चरखी दादरी में 68, सिरसा में 77 दर्ज हुआ है। गुड़गांव में वायु गुणवत्ता सूचकांक 220 दर्ज किया गया जो पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा था। धारूहेड़ा और सोनीपत की हवा भी गंभीर बनी हुई है। सोनीपत में यह 203 और धारूहेड़ा में 201 दर्ज हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक अंबाला में 199, भिवानी में 109, फरीदाबाद में 180, फतेहाबाद में 179, हिसार में 164, जींद में 165, करनाल में 162, कुरुक्षेत्र में 157, नारनौल में 191, पलवल में 105, पंचकूला में 195, पानीपत में 148, रोहतक में 185 दर्ज किया गया।

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button