ताजा समाचार

हिसार में पारा 2.5 डिग्री तक गिरा, सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज, प्रदेश में छाया कोहरा बारिश से हो सकता है नए साल का स्वागत

हिसार में पारा 2.5 डिग्री तक गिरा, सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज, प्रदेश में छाया कोहरा बारिश से हो सकता है नए साल का स्वागत

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panckula

Haryana Weather Update : बीती रात हरियाणा में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। रात को हरियाणा के हिसार में तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक सबसे कम है। हरियाणा में आज सुबह अधिकांश इलाकों में बादल और कोहरा छाए हुए हैं। प्रदूषण हालांकि रात को बहुत ज्यादा था लेकिन आज सुबह कल की तुलना में प्रदूषण कम दर्ज किया गया है।

हरियाणा में तापमान

दुष्यंत परिवार को इकट्ठा कर किसानों के बीच आएं फिर किसान फैसला करेंगे क्या करना है: राकेश टिकैत

बीती रात हरियाणा में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही हरियाणा की किसी भी शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज नहीं किया गया है। प्रदेश में हिसार में सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मेवात में सबसे ज्यादा 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा की सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, जींद में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। कल दिन में अधिकतम तापमान की बात करें तो भिवानी में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के कैथल में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के सोनीपत, करनाल और अंबाला में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

प्रदेश में कोहरा

आज सुबह प्रदेश में अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया हुआ है और बादल भी छाए हुए हैं। हालांकि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादलवाई देखी गई है। मौसम विभाग ने हरियाणा के पांच जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि मौसम विभाग ने पंचकुला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। जींद, हांसी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में कोई अलर्ट नहीं है।

भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जज सुधीर परमार समेत पांच बरी

हरियाणा में प्रदूषण

हरियाणवी प्रदूषण की बात करें तो आज सुबह 7:00 बजे हरियाणा में औसत AQI 360 दर्ज किया गया जो कल के मुकाबले काम है। प्रदेश में कल दोपहर को 2:00 बजे AQI 245 दर्ज किया गया था जो पिछले 24 घंटे में सबसे कम था और रात को 9:00 बजे यह 714 दर्ज किया गया था जो पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा था। हरियाणा में आज सुबह 7:00 सबसे ज्यादा AQI 498 सोनीपत में दर्ज किया गया। सोनीपत प्रदेश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में दूसरे स्थान पर था। हरियाणा के रेवाड़ी में AQI 429 और फरीदाबाद में 406 दर्ज किया गया यह हरियाणा में क्रमशः दूसरे और तीसरे तथा देश में आठवें और दसवें स्थान पर थे। इनके अलावा हरियाणा में अंबाला, बहादुरगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, जाटल, करनाल, मानेसर, पलवल, पानीपत, रोहतक, समालखा में AQI खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया है। प्रदेश के यमुनानगर, सिरसा, पंचकूला, नारनौल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, धारूहेड़ा में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है।

मौसम का पूर्वानुमान

बारातियों की आपस में कहासुनी में चाकू घोंपकर एक बाराती की हत्या

हरियाणा में मौसम विभाग ने शीतलहर और धुंध-कोहरे को लेकर पहले से ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। HAU के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे हरियाणा का मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक शुक्रवार को भी एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसके बाद 30 दिसंबर को भी एक और मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि नए साल की शुरुआत में बारिश की संभावना बनी हुई है। 29 दिसंबर यानी आज हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह के समय दृश्यता कम रहेगी, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकती है, जबकि ऐसे में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी। वहीं 30 दिसंबर को उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर से तेज हो जाएगी। 31 दिसंबर को नववर्ष की पूर्व संध्या पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है हालांकि ठंडी हवाएं चलने से खुले इलाकों में ठिठुरन महसूस की जाएगी। कोहरा हल्का से मध्यम स्तर का रह सकता है और नए साल यानी 1 जनवरी 2026 को मौसम ठंडा रहेगा, ठिठुरन महसूस होगी। उन्होंने कहा कि कई जिलों में कोहरा छाया रह सकता है और बादल छाने और बारिश की भी आशंका है। 2 और 3 जनवरी को मौसम में आंशिक बदलाव संभव है। कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। ठंड का असर बना रहेगा और रातें ज्यादा सर्द रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button