2 दिन की बारिश के बाद आज हरियाणा में मौसम साफ रहने का अनुमान
बारिश और तेज हवाओं से बिछ गई गेहूं की फसल

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : प्रदेश में 19 और 20 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के बाद आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज सुबह प्रदेश के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। कोहरे के कारण सड़कों पर वहां रेंगते हुए नजर आए।
प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली- चंडीगढ़ बेल्ट के सोनीपत, पानीपत जैसे शहरों में जीरो विजिबिलिटी रही। इसके साथ ही हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद, भिवानी, नूंह, गुरुग्राम में भी जबरदस्त धुंध रही।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इन दो दिनों में प्रदेश के रोहतक में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इन दो दिनों में रोहतक में 24.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के चरखी दादरी में 19.5, पलवल में 18, महेंद्रगढ़ में 17.5, सोनीपत में 21, पानीपत में 15, गुरुग्राम में 10.5, भिवानी में 12.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अंबाला में 7.5 हिसार में 5.9 करनाल में 5.4 जींद में 5.7 सिरसा और यमुनानगर में 5.5 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इन दो दिनों में नूंह में केवल 1 एमएम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश भर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का तापमान पर बड़ा असर पड़ा।
प्रदेश में अधिकतम तापमान
कल दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार कल दिन में हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। कल दिन में तापमान पहले इससे पहले दिन के मुकाबले 2.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। परदेसी भिवानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के यमुनानगर में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के अनेक इलाकों में तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के अंबाला में अधिकतम तापमान 18.5, करनाल के इंद्री में 18.3, करनाल में 19.5, पानीपत में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के नारनौल में अधिकतम तापमान 24, हिसार में 23.4, रोहतक में 22.3, चरखी दादरी में 24.7 गुरुग्राम में 21.1, जींद में 21.3, नूंह में 22.7, सोनीपत में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान
प्रदेश में रात के तापमान में इससे पहले दिन के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य के आसपास बना रहा।सोनीपत की रात सबसे ठंडी रही। सोनीपत में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 15.3, हिसार में 15.9 और गुरुग्राम में 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान रात में न्यूनतम तापमान अंबाला में 16.6, रोहतक में 15.4, भिवानी में 15, चरखी दादरी में 16.3, जींद में 14.9, पलवल में 16.9, रोहतक में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश और बादलों के कारण रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई और नमी बढ़ने से ठंडक का असर बना रहा।
गेहूं की फसलों को नुकसान
प्रदेश में अनेक स्थानों पर गेहूं की फसलों को बारिश और तेज हवाओं के कारण नुकसान हुआ है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय गेहूं एक्सपर्ट डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि गेहूं को बारिश से नुकसान नहीं है। हां अगर बारिश के साथ तेज हवा चलने से गेहूं बिछने का डर रहता है। अगर किसानों ने खेत में पहले से सिंचाई की है और बारिश के साथ तेज हवा चली तो गेहूं बिछ सकती है। गेहूं बिछने से पौधे की ताकत खत्म हो जाती है, उसका जमीन से संपर्क कट हो जाता है उसका दाना कमजोर हो जाता है। इससे एक तिहाई पैदावार पर असर पड़ सकता है। हां, बारिश से यह फायदा है कि इससे तापमान में गिरावट हो गई है इससे पछेती गेहूं को फायदा होगा।
तापमान जो 35 डिग्री के पार चला गया था इससे गेहूं को नुकसान हो सकता था। वहीं सरसों को इस बारिश से नुकसान नहीं है क्योंकि सरसों पक चुकी है। ओले गिरने से ही सरसों को नुकसान होगा।
#HaryanaWeather #ClearSkies #AfterRain #WeatherUpdate #Haryana #RainyDays #WeatherForecast #SunnyHaryana #NatureLovers #ClearWeather #PostRain #MonsoonSeason #VisitHaryana #OutdoorPlans #WeatherEnthusiast #GoodVibesOnly #HaryanaDiaries #BeautifulWeather #EnjoyTheSun