ताजा समाचार

Rewari news: गांजा पत्ती बेचने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, 76 ग्राम गांजा पत्ती बरामद

Rewari news: थाना रामपुरा पुलिस ने अवैध गांजा पत्ती बेचने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान विकास नगर रेवाड़ी निवासी मनोज के रूप में हुई है। थाना रामपुरा पुलिस ने आरोपी से 76 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की।

Satyakhabarindia

Rewari news: जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि विकास नगर गली न.7 नजदीक पीर बाबा की मजार कतोपुर रेवाड़ी के पास मनोज नाम का व्यक्ति गांजा बेचने का काम कर रहा है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर मौके पहुचा तो एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख तेज-तेज कदमो से चलने लगा।

जिस पर साथी मुलाजिमो को साथ ले कर उस शख्स को काबु कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मनोज निवासी विकास नगर रेवाड़ी बतलाया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी से 76 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जो मनोज से लाइसेंस पेश करने बारे कहा तो वो कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर पाया।

संगीत निर्देशक से गैंगस्टर बने राव इंद्रजीत दुबई पुलिस ने गिरफ्तार

जिस पर थाना रामपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Back to top button