आज और कल हरियाणा में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
सुबह से चल रही ठंडी हवाओं में गर्मी से राहत, हरियाणा के बड़े हिस्से में सुबह से बादलों की आवाजाई शुरू

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। अगले तीन-चार दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी। मौसम विभाग ने हरियाणा में 11 से 13 जून तक आंधी, बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान पूरे हरियाणा में आज और कल के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस वजह से तापमान गिरेगा और गर्मी में राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव की वजह 11 से 13 जून के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।आईएमडी के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से हरियाणा में बादलों की आवाजाही तेजी से बढ़ेगी और कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुधवार रात से ही मौसम बदलना शुरू हो गया है। आज सुबह से हरियाणा के आसमान पर हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। आईएमडी ने 11 और 12 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हवा के झोंकों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को आंधी तूफान का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सरकुलेशन और पहाड़ों की तरफ बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज रात से राज्य का मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। अगले 3 दिनों (11 से 13 जून) तक प्रदेश में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश का सबसे ज्यादा असर उत्तरी और मध्य हरियाणा के जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद और पंचकूला में देखने को मिलेगा। इन इलाकों के 50 से 75 फीसदी तेज बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं, पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा सिरसा, हिसार, भिवानी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि जनू के 11 दिनों में यह तीसरा पश्चिमी विक्षोभ है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज दोपहर में और बाकी हिस्सों में आज रात को मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है। आज सुबह से हरियाणा के एक बड़े हिस्से में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज राज्य में सामान्य तौर पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। लेकिन, कई जिलों में अचानक हवा की गति 60 से 70 किमी/घंटा से 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ गिरने और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने का खतरा है।
एचएयू ने कहा-अच्छी बारिश होगी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ 11 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने और पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है, जिसके आंशिक प्रभाव से 11 जून रात्रि से 13 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
प्रदेश का अधिकतम तापमान
पिछले 24 घंटे में हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की मामूली गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। बुधवार को राज्य में सबसे अधिकतम तापमान रोहतक में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में कल अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। प्रदेश का इंद्री 40.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका था। भीषण गर्मी और लू के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हिसार में 43.9, सिरसा में 43.6, अंबाला में 42.9, करनाल में 41.2 नारनौल, नूंह और गुरुग्राम में 42.5, भिवानी में 43.5, चरखी दादरी और पलवल में 41.4, झज्जर में 41.9 जींद में 41.6, कैथल में 42.1, रेवाड़ी में 40.9 और सोनीपत में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान
हरियाणा में रात के औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो फिलहाल सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 21.0 रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके विपरीत, सिरसा में रात का पारा सबसे अधिक 30.8 डिग्री रहा। अंबाला में न्यूनतम तापमान 28.8, हिसार में 25.1, करनाल में 27.4, नारनौल में 26.0, रोहतक में 25.6, भिवानी में 22.0, फरीदाबाद में 27.8, झज्जर में 26.5, जींद में 28.0, कैथल में 27.9, इंद्री में 28.8, नूंह में 28.2, पलवल में 27.1, सोनीपत में 25.6 और यमुनानगर में 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#OrangeAlertHaryana #HaryanaWeatherUpdate #HeavyRainAlert #ThunderstormWarning #HaryanaRainfall #WeatherForecastHaryana #StaySafeHaryana #HaryanaStorms #RainyDaysAhead #HaryanaEmergency #WeatherPreparedness #HaryanaAlert #RainySeason2026 #HaryanaClimate #SevereWeatherHaryana #HaryanaRainWarning #PublicSafetyHaryana #HaryanaWeatherNews #StormSafetyTips #HaryanaCommunity