ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

भाजपा ने केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी

गठबंधन की रणनीति भी स्पष्ट, इस बार का चुनाव बेहद अहम

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर राष्ट्रीय

BJP : केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने तीसरी सूची जारी कर 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने दक्षिण के जिलों और आरक्षित सीटों पर खास फोकस किया है। अब तक भाजपा 97 से ज्यादा उम्मीदवार उतार चुकी है और करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में करीब 2.69 करोड़ मतदाता हैं और सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का आंकड़ा जरूरी है। ऐसे में इस बार का चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है।

दुनिया में बढ़ती जंग की आशंका के बीच एयरफोर्स की ताकत बनी निर्णायक हथियार
दुनिया में बढ़ती जंग की आशंका के बीच एयरफोर्स की ताकत बनी निर्णायक हथियार

भाजपा ने नौ अप्रैल को होने वाले पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने कालापेट से पी एम एल कल्याणसुंदरम और तिरुनल्लार से जी एन एस राजशेखरन को उम्मीदवार बनाया है। सूची के अनुसार, ए. नमसिवायम को मन्नादीपेट, वी पी रामलिंगम को राजभवन और ए जॉनकुमार को मुदलियारपेट सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

मानवेली सीट से ए. आर. सेल्वम, नेरावी टी आर पट्टिनम से टी. के. एस. एम. मीनाक्षीसुंदरम और माहे से ए. दिनेशन चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने अपनी तीसरी सूची में मुख्य रूप से दक्षिण के जिलों पर फोकस किया है। पार्टी ने तिरुवनंतपुरम, कोवलम, पुथुप्पल्ली और चवारा जैसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC) की सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिससे सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखती है।

इस सूची में पेरूमेडे से वी. रथीश, पुथुप्पल्ली से रवींद्रनाथ वकथानम, चवारा से के.आर. राजेश और चदायमंगलम से आर.एस. अरुण राज को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम से करमाना जयन, अरुविक्कारा से विवेक गोपन, कोवलम से टी.एन. सुरेश और नेय्याट्टिनकारा से एस. राजशेखरन नायर को टिकट दिया गया है। भाजपा ने आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवार उतारकर संतुलन बनाने की कोशिश की है। मावेलिक्कारा (SC) से अजिमोन, अडूर (SC) से पांडलम प्रतापन और चिरायिनकीझु (SC) से बी.एस. अनूप को मैदान में उतारा गया है। इससे पार्टी ने हर वर्ग को साधने का संदेश दिया है।

जालंधर में गोल्डी बराड़ के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार
जालंधर में गोल्डी बराड़ के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

भाजपा अब तक तीन सूचियों में 97 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। वहीं उसके सहयोगी दल बाकी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे, जिससे गठबंधन की रणनीति भी स्पष्ट हो रही है।

#BJP #KeralaElections #PuducherryElections #Election2026 #CandidateList #PoliticalNews #IndianPolitics #BJPCandidates #KeralaPolitics #PuducherryPolitics #Vote2023 #ElectionWatch #DemocracyInAction #PoliticalCampaign #BJPUpdates #StateElections #ElectionFever #ElectoralPolitics #VoterAwareness

सरकार का दावा रसोई गैस की किल्लत नहीं, लेकिन लोग हो रहे परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button