केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में लिए महत्वपूर्ण निर्णय : दिनेश पुजारा
5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

सत्य खबर हरियाणा
Dinesh Pujara : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव दिनेश पुजारा ने समालखा विधानसभा का दौरा किया व किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की। दिनेश पुजारा ने कहा कि भाजपा की हरियाणा की सरकार विकसित हरियाणा विकसित भारत के मूलमंत्र निरंतर सशक्त कर रही है ।किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। पंचायती भूमि पर बीस वर्ष पुराने बने 500 वर्ग गज के मकानों का मालिकाना हक ,हरियाणा गठन से पहले की शामलात भूमि पर काबिज कृषक पट्टेदारों को भूमि का मालिकाना हक देना ,134 करोड़ का बकाया आबियाना माफ करना ,सभी 24 फसलो पर सर्वाधिक एमएसपी देना ,48 घन्टों के भीतर किसानों को फसलों का भुगतान शामिल है ।ख़रीफ़ की फसल पर प्रति एकड़ 2000 रूपए की दर से किसानों को 1345 करोड़ का बोनस दिया गया कुसुम सोलर पम्प योजना के अंतर्गत सोलर पर ट्यूबवेल चलाने हेतु किसानों को सब्सिडी दी जा रही है। ड्रोन दीदी के माध्यम से किसान परिवारों की ग्रामीण महिलाओं को खेती हेतु ड्रोन के इस्तेमाल पर रियायती दरों पर ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को निशुल्क ड्रोन आपरेशन प्रशिक्षण दिया गया है व प्रदेश की 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। रोज़गार गारंटी योजना के तहत अनुबंध पर नियुक्त पात्र 1:20 लाख कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित की है , किडनी रोगियों को सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सुभाष कुहाड व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल बैनीवाल अजनीश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#FarmersFirst #DineshPujara #GovernmentDecisions #SupportFarmers #AgricultureNews #CentralGovernment #StateGovernment #FarmersUnion #PolicyChange #RuralDevelopment #AgriculturalReform #FarmersRights #EmpowerFarmers #DecisionMaking #Inequality #Sustainability #FarmersVoice #EconomicGrowth #CommunitySupport #CollectiveAction