ताजा समाचारवायरलहरियाणा

संगठन सृजन के बाद अपनी पहली अग्नि परीक्षा के लिए कांग्रेस तैयार

नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टी ने बनाई चुनाव समितियां

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

Congress News : हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के बाद अपनी पहली अग्नि परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी ने नगर निगमों के लिए अपनी चुनाव समितियों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तीनों समितियों में रखा गया है। इनके अलावा सांसद वरुण चौधरी पंचकूला और अंबाला नगर निगम समिति के सदस्य होंगे जबकि सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को सोनीपत नगर निगम समिति में सदस्य बनाया गया है। सबसे छोटी समिति पंचकूला की है यहां केवल पांच सदस्य हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और संसद के साथ यहां विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई तथा जिला अध्यक्ष संजय चौहान को सदस्य बनाया गया है। अंबाला में विधायक निर्मल सिंह, एआईसीसी के सचिव चेतन चौहान, जिला अध्यक्ष शहरी पवन अग्रवाल जिला अध्यक्ष छावनी परविंदर पाल सिंह और जिला अध्यक्ष ग्रामीण दुष्यंत चौहान को सदस्य बनाया गया है। सोनीपत नगर निगम की समिति में जिला अध्यक्ष ग्रामीण संजीव कुमार दहिया, जिला अध्यक्ष शहरी कमल दीवान के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, जयवीर सिंह बाल्मीकि और जय भगवान अंतिल को शामिल किया गया है।

क्या बोले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस और व्यावहारिक रणनीति पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा जिला स्तरीय विशेष चुनाव समितियों का गठन किया गया है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि गठित चुनाव समितियां संगठनात्मक समन्वय, चुनावी तैयारियों, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और चुनाव से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस जनता के मुद्दों, विकास के स्पष्ट एजेंडे और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर नगर निगम चुनावों में विजय का परचम लहराएगी।
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को और अधिक सशक्त करेगी और समाज के हर वर्ग की समस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी। प्रदेश में भाजपा के दमनकारी रवैये से जनता त्रस्त है और अब और सहन नहीं करेगी। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो जनहित, समाजवाद, समानता और समग्र विकास की विचारधारा पर दृढ़ता से खड़ी है। सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर, अनुशासित तरीके से यह चुनाव लड़ेंगे और विजय सुनिश्चित करेंगे।

जिला स्तरीय चुनाव समितियों के सदस्य

पंचकूला नगर निगम चुनाव समिति

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा
सांसद वरुण चौधरी
विधायक चंद्रमोहन
जिला अध्यक्ष संजय चौहान

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

अंबाला नगर निगम चुनाव समिति

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा
सांसद वरुण चौधरी
विधायक निर्मल सिंह
चेतन चौहान, एआईसीसी सचिव
जिला अध्यक्ष (शहरी) पवन अग्रवाल
जिला अध्यक्ष (कैंट) परविंदर पाल सिंह
जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) दुष्यंत चौहान

सोनीपत नगर निगम चुनाव समिति

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी
जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) संजीव कुमार दहिया
जिला अध्यक्ष (शहरी) कमल दीवान
पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार
पूर्व विधायक जयवीर सिंह बाल्मीकि
जय भगवान अंतिल

महिला आरक्षण को लेकर हरियाणा की राजनीति पूरी तरह से गर्म

#CongressTest #FirstTest #NewOrganization #PoliticalChallenge #GovernmentRelations #LegislativeBody #CongressUpdates #PoliticalEngagement #DemocracyInAction #LeadershipEvaluation #PolicyMaking #GovernmentNews #PoliticalAwareness #SystemReform #CivicParticipation #PolicyDebate #OrganizationalGrowth #AccountabilityInPolitics #PublicService

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button