ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में दिन के तापमान में वृद्धि, पारा 26 पर पहुंचा

रात के तापमान में गिरावट, हिमाचल से आने वाली ठंडी हवाएं मौसम को करेंगी ठंडा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में अब मौसम में गर्मी पैदा होने लगी है। दिन का तापमान कुछ इलाकों में 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश के मौसम में सोमवार से बदलाव आएगा। प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित कुल्लू, चंबा, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को बर्फबारी के आसार हैं। दस फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। हिमाचल में होने वाली बर्फबारी से वहां से ठंडी हवाएं हरियाणा में आने की संभावना है। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा पर भी पड़ सकता है और कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं लेकिन हरियाणा में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 17 फरवरी के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और आसमान में बादल छा सकते हैं।

दुष्यंत चौटाला के मानहानि केस में साकेत कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

हरियाणा में AQI

प्रदेश के AQI में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है। आज सुबह प्रदेश के अंबाला शहर और अंबाला छावनी, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, इस्माईलाबाद, मानेसर, पलवल, पानीपत, रोहतक, समालखा, सोनीपत और यमुनानगर में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इस दौरान भिवानी, चरखी दादरी, धारूहेड़ा, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, लोहारू, मेवात, नारनौल, पंचकूला, रेवाड़ी और सिरसा में AQI 200 से कम दर्ज किया गया और यह अस्वस्थ की श्रेणी में बना हुआ था। प्रदेश में पंचकूला में AQI 153 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान हसनगढ़ में AQI 384 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। हसनगढ़ प्रदेश का एकमात्र ऐसा कस्बा था जहां पर हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई।

हरियाणा में तापमान

ग्रेटर नोएडा में बड़ा धमाका, योगी करेंगे एस्कॉर्ट कुबोटा फैक्ट्री का शिलान्यास
ग्रेटर नोएडा में बड़ा धमाका, योगी करेंगे एस्कॉर्ट कुबोटा फैक्ट्री का शिलान्यास

प्रदेश के सोनीपत में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में इससे पहले दिन के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यहां पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के मेवात में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के रोहतक में 10.3 फरीदाबाद में 10.7 गुरुग्राम में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के बाकी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के भिवानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। पानीपत में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान जींद में 22.6, करनाल में 22 और रोहतक में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

#Haryana #DayTemperature #TemperatureRise #WeatherUpdate #26Degrees #HaryanaWeather #MercuryRising #SpringInHaryana #HaryanaHeat #WeatherForecast #HeatWave #ClimateChange #Sunshine #SunnyDays #HaryanaLife #HeatAlert #TemperatureTrends #NatureInHaryana #OutdoorActivities #LocalWeather

रेखा शर्मा के खिलाफ 16 जिलों में पुलिस को दी शिकायत, बाकी में भी तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button