ताजा समाचारवायरलहरियाणा

मंत्री अनिल विज और SP के बीच फिर विवाद

मंत्री ने पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने को कहा तो एसपी बोली मेरे पास पावर नहीं। भड़क गए विज

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

SP V/s Minister : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और पुलिस अधिकारियों के बीच तनातनी का मामला कोई नया नहीं है। आज एक बार फिर हरियाणा की राजनीति में गब्बर के नाम से जाने जाने वाले अनिल विज की कैथल की एसपी के साथ बहस हो गई। इस मामले में बता दें कि 3 महीने पहले भी कैथल के एक पुलिस इंस्पेक्टर के साथ मंत्री की बहस हो चुकी है। इससे पहले फतेहाबाद की एसपी के साथ भी मंत्री की बहस हुई थी।

बैंक घोटाले में पुलिस ने एक महिला अधिकारी की तलाश में पुलिस ने डाला डेरा

आज कैथल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पुलिस कर्मचारी द्वारा जमीन बिक्री मामले में धोखाधड़ी कि सुनवाई की करते हुए एक मामले में अनिल विज ने पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए, लेकिन जिला पुलिस अधीक्षक उपासना ने कहा कि वो उनको सस्पेंड नहीं कर सकती। जिसको लेकर अनिल विज भड़क गए और उनके आदेश की पालना करने के लिए कहा कि उनके नाम से DGP को लिखा जाए। पुलिस अधीक्षक ने मानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मंत्री अनिल विज ने पुलिस अधीक्षक को सख्त लहजे में आदेश देते हुए कहा कि अगर आपके पास पावर नहीं है तो आप जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक से उठकर चले जाएं। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने बाद में माना कि आपके आदेश का हवाले देकर पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के लिए उच्च अधिकारी को लिखा जाएगा।

आज जब कैथल की पुलिस कप्तान के साथ मंत्री की बहस हुई तो उसके साथी लोगों को करीब 10 साल पहले फतेहाबाद में महिला आईपीएस अधिकारी संगीता कालिया के साथ मंत्री की बहस अचानक याद हो गई। मंत्री अनिल बीच उसे समय फतेहाबाद जिला शिकायत एवं जनसंपर्क समिति की बैठक के अध्यक्ष थे और एक शराब बिक्री संबंधी शिकायत पर सुनवाई के दौरान उनकी पुलिस कप्तान संगीता कालिया से बहस हो गई थी। संगीता के जवाब पर विज भड़क उठे और उन्होंने एसपी को बैठक से जाने के लिए कह दिया। विज ने आईपीएस संगीता कालिया से कहा, ‘चलिए यहां से… गेट आउट… लीव हेयर’। हालांकि, संगीता ने जाने से मना कर दिया। ‘गेट आउट’ कहे जाने पर संगीता ने पूछा, ‘क्यों’। संगीता ने विज के खराब व्यवहार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने गलत क्या कहा। संगीता के इस सवाल के जवाब में विज ने कहा, ‘मैं ही चला जाऊंगा।’ विडियो में वह कह रहे हैं, ‘देन आई विल लीव…’। इसके साथ ही विज और उनके साथ आए बीजेपी कार्यकर्ता बैठक छोड़कर चले गए।

3 महीने पहले इंस्पेक्टर से भिड़े थे विज

जालंधर में गोल्डी बराड़ के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार
जालंधर में गोल्डी बराड़ के नाम पर करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

तीन महीने पहले कैथल जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उस समय गर्मा-गर्मी हो गई थी जब एक आर्थिक अपराध से जुड़ी शिकायत को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और इकोनॉमिक सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के बीच तीखी बहस हो गई थी। बैठक के दौरान जब जांच को लेकर मतभेद सामने आया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मंत्री विज ने जांच अधिकारी को प्रारंभिक रूप से निलंबित करने के आदेश दे दिए। बाद में एसपी उपासना ने जानकारी दी कि संबंधित पुलिसकर्मी का कार्यकाल अच्छा रहा है, जिसके बाद मंत्री ने निलंबन आदेश वापस लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दोहराए।

#Dispute #AnilVij #SP #Politics #CurrentAffairs #PoliticalDebate #GovernmentRelations #PoliticalConflict #StatePolitics #LeadershipDisagreements #PoliticalDrama #IndiaPolitics #Ministers #PoliticalTensions #NewsUpdate #PoliticalNews #Indiapolitics2023 #DisputesInGovernment #SocialIssues

सरकार का दावा रसोई गैस की किल्लत नहीं, लेकिन लोग हो रहे परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button