क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

बैंक घोटाले में पुलिस ने एक महिला अधिकारी की तलाश में पुलिस ने डाला डेरा

महिला अधिकारी अपनी गाड़ी एक रिश्तेदार के मकान के बाहर छोड़ गई

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Kotak Mahindra Bank Scam : पंचकूला नगर निगम के 158 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में शामिल महिला अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस दो दिन से चौधरी कॉलोनी में डेरा डाले हुए है। पुलिस को आरोपी महिला अधिकारी के मोबाइल फोन की लोकेशन करनाल में मिली है। चंडीगढ़ पुलिस को मकान नंबर 25 के बाहर एक चंडीगढ़ की गाड़ी खड़ी मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि गाड़ी महिला अधिकारी की है। वह पुलिस से बचने के लिए यहां गाड़ी खड़ी करके दूसरी जगह चली गई है।

हरियाणा में 33% राशन डिपो होंगे महिलाओं के नाम

चंडीगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी की बैंक घोटाले में शामिल महिला अधिकारी मकान नंबर 25 में अपने रिश्तेदार के पास आई हुई है। शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ पुलिस की टीम शहर की चौधरी कॉलोनी में पहुंची। टीम ने यहां एक मकान के अंदर दबिश दी। अंदर न तो अधिकारी मिली और न ही किराएदार मिले।

पुलिसकर्मी रात से ही महिला अधिकारी के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। घर के बाहर एक चंडीगढ़ नंबर की एक्सयूवी 500 गाड़ी खड़ी मिली है। गाड़ी आरोपी महिला अफसर की बताई जा रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि मकान से किराएदार भी गायब हैं और यहां आई हुई महिला भी अपनी गाड़ी को खड़ी करके चली गई है। हालांकि, अभी तक किसी भी अधिकारी का मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस का कहना है कि उसे आरोपी महिला अधिकारी के मोबाइल फोन की लोकेशन करनाल में मिली है। पुलिस अब महिला अधिकारी की तलाश में उसकी लोकेशन के हिसाब से कर रही है।

क्या है मामला

मक्खी मरने पर भी नायब सैनी बड़े-बड़े बयान देते हैं लेकिन अब चुप क्यों : दुष्यंत चौटाला

यह मामला पंचकूला नगर निगम की एफडी से जुड़ा हुआ है। नगर निगम को फर्जी एफडी सौंपकर और नकली अकाउंट स्टेटमेंट देकर कुछ अधिकारियों ने नगर निगम को 158 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया।

अब तक क्या

कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले में ए.सी.बी. ने रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप कुमार राघव के बाद एक अन्य आरोपी रजत दहरा को गिरफ्तार कर 6 दिनों का रिमांड हासिल किया है। बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप कुमार राघव और रजत दहरा ने रिमांड के दौरान अहम खुलासे किए हैं। इस केस में यू.पी. कनैक्शन भी सामने आया है। ए.सी.बी. के सूत्रों का कहना है कि इस केस में नकली स्टाम्प भी यूज हुए हैं, हालांकि उनकी बरामदगी अभी तक नहीं हो पाई है।

जांच में सहयोग नहीं कर रहा राघव

मैक्स हॉस्पिटल, द्वारका, ने शुरू की बीएमटी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं

मामले की जांच कर रही एजेंसी ने पंचकूला कोर्ट को बताया कि राघव जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। एजेंसी ने कहा कि उससे प्रत्येक लेन-देन के साथ-साथ पंचकूला नगर निगम और बैंक में सह-आरोपी अधिकारियों की भूमिका बारे भी पूछताछ की जानी है। जांचकर्ताओं ने कहा कि राघव से उन पत्रों, वाउचरों और चेकों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी जिन पर कथित तौर पर फर्जी मुहरें लगी हुई हैं और जो कथित तौर पर पंचकूला नगर निगम के सह-आरोपी वरिष्ठ लेखा अधिकारी द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे।

इन लोगों से हुई पूछताछ के आधार पर ही पुलिस आगे बढ़ रही है।

#PoliceSearch #OfficerInvolved #BankScam #MissingOfficer #PoliceInvestigation #CriminalActivity #LawEnforcement #CrimeNews #SearchOperation #JusticeForAll #WomenInPolice #PublicSafety #BreakingNews #ScamAlert #CommunityEffort #ProtectAndServe #CrimeWatch #LocalNews #ForThePublic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button