ताजा समाचारवायरलहरियाणा

डोडा में शहीद हुए मोहित का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अंतिम विदाई के दौरान दो माह की गर्भवती पत्नी हुई बेसुध

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Martyr’s Funeral : जम्मू कश्मीर के डोडा हादसे में शहीद मोहित शर्मा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव गिजारोद में राजकीय सम्मान के साथ हुआ। मोहित शर्मा के छोटे भाई ने उनको मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के जवानों ने उनको सलामी दी। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान मेजर मोहित शर्मा अमर रहे के नारे लगे। सभी ने नम आंखों ने मोहित शर्मा को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर सेना की टीम और सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे।

ग्रेटर नोएडा में बड़ा धमाका, योगी करेंगे एस्कॉर्ट कुबोटा फैक्ट्री का शिलान्यास
ग्रेटर नोएडा में बड़ा धमाका, योगी करेंगे एस्कॉर्ट कुबोटा फैक्ट्री का शिलान्यास

डोडा में वाहन खाई में गिरने से बलिदानी हुए गुजादोध निवासी मोहित का शव झज्जर शहर पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुंचा तो पूरा एरिया भारत माता की जय, मोहित अमर रहे के नारों से गूंज उठा। हर किसी की आंख नम थी। काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। शव को सेना की गाड़ी में लाया गया। गांव गिजारोध में राजकीय सम्मान के साथ शहीद मोहित का अंतिम संस्कार किया गया। मोहित के भाई जीतू ने मुखाग्नि दी। शहीद मोहित के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं और अन्य व्यक्तियों ने परिवार को सांत्वना दी। अंतिम संस्कार के दौरान मोहित अमर रहे के नारे गूंजते रहे।

रेखा शर्मा के खिलाफ 16 जिलों में पुलिस को दी शिकायत, बाकी में भी तैयारी

गांव के सरपंच नरेश ने बताया कि मोहित सेना सेवा को लेकर बेहद जुनूनी थे और छुट्टी के दौरान गांव के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने कई युवाओं को लिखित और शारीरिक परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन दिया, जिसके चलते हाल ही में कई युवक अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए।

मोहित का विवाह महज एक साल पहले हुआ था। उनकी पत्नी अंजलि, जो ढाई महीने की गर्भवती हैं, पति की शहादत की खबर से बदहवास हैं। अंतिम विदाई के दौरान वे कई बार बेसुध हुईं। मोहित परिवार के पहले सदस्य थे जो अपनी कड़ी मेहनत से फौज में भर्ती हुए थे। करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद बलिदान मोहित डयूटी पर लौट गए थे। मोहित के पिता किसान हैं और गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं।

जामिया में ABVP कार्यक्रम पर बवाल, पाकिस्तान टिप्पणी पर NSUI का बड़ा हमला
जामिया में ABVP कार्यक्रम पर बवाल, पाकिस्तान टिप्पणी पर NSUI का बड़ा हमला

गौरतलब है कि 22 जनवरी को डोडा के इलाके में सेना का वाहन बर्फबारी के कारण असंतुलित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिर गया था। इस दर्दनाक हादसे में मोहित समेत 10 जवानों ने अपनी जान गंवा दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित देश के बड़े नेताओं ने हरियाणा के इस वीर सपूत की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

#Doda #Martyr #Mohit #CrematedWithStateHonours #IndianArmy #HonorOurHeroes #NationalPride #BraveSoldier #Sacrifice #Valour #RememberTheFallen #SaluteToHeroes #Martyrdom #Patriotism #RespectAndHonor #HeroicLegacy #UnityInGrief #Tribute #CourageAndSacrifice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button