ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कांग्रेस विपक्ष के रूप में अपना दायित्व निभाने में हुई विफल : श्रुति चौधरी

कहा, कांग्रेस के पास नहीं है कोई मुद्दा, 3 करोड़ की लागत के छोटे-बड़े ट्रैक्टर और टैंकर दिए पंचायतों को

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

Shruti Chaudhari : कांग्रेस अभी तक नहीं संभली है और न ही कांग्रेस के पास कोई मुद्दे हैं। कांग्रेसी विपक्ष के तौर पर अपना दायित्व निभाने लायक रहे नहीं। जबकि लोकतंत्र में विपक्ष का इतना कमजोर होना ठीक नहीं है। यह बात हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हाल में कुछ दिन पहले कांग्रेस की ओर से विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन जब उनसे अविश्वास के मुद्दे के बारे में सवाल किया गया तो उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं था। कोई आंकड़ा ही नहीं था। श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोरी के मुद्दे उठाए जाने को भी बेमानी बताते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश जय जवान-जय किसान और खिलाडियों का प्रदेश है। ऐसे मजबूत लोगों के वोट भला कौन चोरी कर सकता है।

पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर में आग की घटनाओं से करोड़ों का नुकसान

ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी जिला के 42 गांवों के लिए लगभग 3 करोड़ की लागत से 42 छोटे-बड़े टैंकर और ट्रैक्टर भेंट किए। सिंचाई मंत्री ने खुद ट्रैक्टर स्टार्ट कर टैंकर और ट्रैक्टरों को जिले की पंचायतों को सौंपे।

कांग्रेस की ओर से राज्यों की खस्ता आर्थिक हालात के बीच वीबी जी राम जी योजना के फंड के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर श्रुति चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का काम है लोगों को भ्रमित करना। हऊ-हऊ करना। संविधान बदलने की बात कर रहे थे। संविधान लेकर पूरा चुनाव घूम गए। अब उसको लेकर चुप हो गए। जैसे कुछ हुआ ही नहीं। उसको भी आज के दिन बिलकुल भूल गए हैं। जैसे कोई बात ही नहीं की थी।

भजनलाल को बदमाश बताकर फंसी भाजपा सांसद रेखा शर्मा

मौके पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने वीबी जी राम जी योजना के तहत भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित कार्यशाला में आमजन को संबोधित करते हुए इस योजना को ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए पहले से चल रही योजनाओं को वीबी जी राम जी योजना के तहत विस्तार दिया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य इस योजना के तहत करवाए जा सकेंगे। इस नए प्रारूप में पक्के कार्यों तथा ग्रामीण कम्यूनिटी से जुड़े हुए विभिन्न विकास कार्यों को भी अब इस योजना के तहत पूरा करवाया जा सकेगा और रोजगार के दिनों को भी 100 से बढ़ाकर 125 किया गया है।

#CongressFailure #ShrutiChaudhary #OppositionAccountability #PoliticalResponsibility #LeadershipMatters #DemocracyInCrisis #ChaudharySpeaks #GovernmentOversight #PoliticiansAccountable #CivicEngagement #PoliticalDiscussion #VoiceOfThePeople #StateOfPolitics #CongressInCrisis #OppositionFail #PoliticalAwareness #ElectedOfficials #PublicServants #AccountabilityNow #FutureOfDemocracy

तीन मेयर के लिए 29 उम्मीदवार मैदान में, कुल 735 ने भरे पर्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button