पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप के आवास पर ईडी की रेड
पीयूष ग्रुप में सांझेदारी को लेकर खंगाल रही ईडी की टीम दस्तावेज

Satyakhabar, Haryana
ED Raid : ईडी ने आज हरियाणा के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप के निवास पर रेड डाली। पूर्व मंत्री के आवास पर सुबह 6:00 बजे से लेकर लगातार कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीम चार गाड़ियों में यहां पहुंची थी। टीम में कुल 17 सदस्य बताए गए हैं। इनमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। चौधरी महेंद्र प्रताप के बड़े बेटे विवेक प्रताप ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और बदले की भावना से बीजेपी सरकार ने की है। जो जैसा करता है, उसे वैसा ही भुगतना पड़ता है।
हरियाणा के फरीदाबाद में गुरुवार को कांग्रेस सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी महेंद्र प्रताप के निवास स्थान पर ईडी ने रेड डाली। गुरुवार सुबह छह बजे सैनिक कॉलोनी में ईडी की टीम ने दस्तक की। इस दौरान चार गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम में 17 सदस्य लोग थे। इसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल रहे। यह पूरी कार्रवाई पीयूष ग्रुप की साझेदारी के चलते की जा रही है। पीयूष ग्रुप के चेयरमैन जो धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त थे, उनकी पेशी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत भी हो गई थी। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के निवास स्थान के साथ उनके कार्यालय पर भी ईडी की टीम पहुंची। टीम तमाम दस्तावेजों को खंगाल रही है।
इस दौरान जब चौधरी महेंद्र प्रताप के बेटे विवेक प्रताप गेट से बाहर निकले, तब उनके साथ सीआरपीएफ की टीम ने धक्का मुक्की की और वह उन्हें मीडिया के सामने बोलने से रोकते हुए नजर आए, लेकिन विवेक प्रताप ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह ईडी की रेड राजनीति से प्रेरित है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम के सर्च अभियान के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर पर ही मौजूद थे। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने गेट बंद कर दिया और ना किसी को बाहर जाने दिया गया और ना ही अंदर।

ईडी रेड की सूचना पर चौधरी महेंद्र प्रताप और उनके बेटे विवेक प्रताप और विजय प्रताप के समर्थक आवास पर पहुंचने लगे। उधर, पूर्व की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कर्ण दलाल भी मिलने के लिए पहुंचे। हालांकि, उन्हें स्थानीय पुलिस ने पहले तो अंदर जाने से रोक दिया, लेकिन कुछ देर बाद अंदर जाने दिया। कर्ण दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने बदले की भावना से यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि हाल ही के 2024 के चुनाव में चौधरी महेंद्र प्रताप ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को भारी टक्कर दी थी। इसी से बीजेपी घबराई और डरी हुई है। करण सिंह दलाल ने कहा कि यह कायरना हरकत भारतीय जनता पार्टी की है। बीजेपी हमेशा से ही ईडी और सीबीआई का गलत दुरुपयोग कर दबाव की राजनीति करती है।
चौधरी महेंद्र प्रताप के बड़े बेटे विवेक प्रताप गेट से बाहर निकले और मीडिया से जब उन्होंने बात करने की कोशिश की तो सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें मीडिया से बात करने से रोक दिया और उन्हें जबरन अंदर खींच कर ले जाने लगे। विवेक प्रताप मीडिया के सामने रूबरू हुए और उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और बदले की भावना से बीजेपी सरकार ने की है। जो जैसा करता है उसे वैसा ही भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी गलत काम कर रही है और गलत काम करने वाले को कुदरत नहीं छोड़ती। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री के बेटे विजय प्रताप भी बडखल विधानसभा से दो बार 2019 और 2024 विधायक के चुनाव लड़े थे।
#EDRaids #MahendraPratap #FormerMinister #CongressLeader #IndiaPolitics #Raids #AntiCorruption #GovernmentAction #Investigation #PoliticalNews #CurrentAffairs #CrimeInvestigation #PoliticalRaids #EDEnforcement #PoliticalCorruption #LawAndOrder #DelhiNews #CbiUpdates #JusticeSystem