ताजा समाचार

Haryana News: हरियाणा में यहां बनेगा सुजुकी का नया प्लांट, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Satyakhabarindia

Haryana News: हरियाणा (Haryana) ना केवल खेती-बाड़ी में आगे है बल्कि अब ये इंडस्ट्रियल ग्रोथ (industrial growth) के मामले में भी तेजी से उभरता हुआ प्रदेश बन चुका है। खासकर NCR रीजन से जुड़े जिलों में तो विकास की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी हो गई है। गुरुग्राम (Gurugram) फरीदाबाद (Faridabad) बहादुरगढ़ (Bahadurgarh) के बाद अब सोनीपत (Sonipat) जिले का खरखौदा (Kharkhoda) इलाका ऑटोमोबाइल सेक्टर का अगला बड़ा हब बनने जा रहा है। और इसकी सबसे ताजा मिसाल है जापान की मशहूर कंपनी सुजुकी (Suzuki) का नया प्लांट जो हरियाणा की औद्योगिक तस्वीर ही बदलने वाला है।

जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी ने यहां 100 एकड़ जमीन पर अपने नए प्लांट के निर्माण की योजना बनाई है। यह विकास मारुति कंपनी के बाद खरखौदा IMT में दूसरा बड़ा ऑटोमोबाइल निवेश होगा।

भाजपा शासन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक : राव नरेंद्र सिंह

सुजुकी के नए प्लांट का लक्ष्य टू-व्हीलर वाहनों के निर्माण पर केंद्रित होगा। इस जमीन पर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है और भूमि पूजन की तैयारी तेजी से की जा रही है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में सफाई अभियान चलाया गया है जिससे कि निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के शुरू किया जा सके।

HSIIDC के एस्टेट अधिकारी नरेश रोहिल्ला ने बताया कि सुजुकी के आगमन से खरखौदा IMT में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नए प्लांट के निर्माण से न केवल हजारों लोगों के लिए नौकरियां पैदा होंगी बल्कि यह क्षेत्र ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। इससे प्रदेश के औद्योगिक विकास में भी तेजी आएगी।

एसपी ने किया मनीषा के पिता को फोन, डीएसपी लोहारू से मिलकर सीबीआई अधिकारियों के साथ मीटिंग करें फिक्स

खरखौदा IMT में सुजुकी के नए प्लांट की योजना से हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र में नई प्रगति की उम्मीदें जगी हैं। मारुति और सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों का निवेश न केवल इस क्षेत्र को ऑटोमोबाइल का हब बना देगा बल्कि सम्पूर्ण हरियाणा के विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

सुजुकी के आगमन से जहां एक ओर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे वहीं यह क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक योगदान देगा। इस तरह के निवेश से स्थानीय बाजार और व्यवसाय भी प्रभावित होंगे जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास के नए अवसर सृजित होंगे।

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह पर अदालत में फैसला रखा सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button