ताजा समाचारवायरलहरियाणा

जनता की शिकायतों के समाधान में हरियाणा देश में पहले स्थान पर

शिकायतों के समाधान में 78% लोग संतुष्ट पाए गए, केंद्र सरकार ने जारी की रिपोर्ट

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Haryana on Top : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनता की शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निपटाने में लगी हुई है। कॉल सेंटर के जरिये दर्ज शिकायतों के समाधान में हरियाणा देश में पहले स्थान पर रहा है। हरियाणा ने अप्रैल में 445 शिकायतें निपटाई जिनमें से 78 फीसदी लोग संतुष्ट पाए गए। हरियाणा के अलावा दिल्ली व महाराष्ट्र सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल रहे हैं। इन दोनों में क्रमशः 72 व 71 प्रतिशत लोग संतुष्ट पाए गए। केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग की ताजा रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। यह रिपोर्ट अभी दो दिन पहले ही सार्वजनिक की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के बीच कुल 73,601 फीडबैक प्राप्त हुए। इनमें से 30,621 फीडबैक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कॉल सेंटर के माध्यम से मिले। कुल 13,598 शिकायतों को समाधानित श्रेणी में रखा गया, जो 44 प्रतिशत से अधिक समाधान दर को दर्शाता है। इन समाधानित मामलों में से 8,710 शिकायतकर्ताओं ने समाधान पर संतोष जताया जबकि 4,888 लोगों ने असंतोष व्यक्त किया। इस तरह संतुष्टि दर 64 प्रतिशत और असंतुष्टि दर 36 प्रतिशत रही।

10 साल की सेवा पूरी करना खुद में नियमित करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली यानी सीपीग्राम्स के जरिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों से जुड़ी शिकायतों का निपटारा किया जाता है। यह पोर्टल राज्यों के साझा सेवा केंद्रों से भी जुड़ा है। देशभर में पांच लाख से अधिक साझा सेवा केंद्र कार्यरत हैं, जो करीब 25 लाख ग्राम स्तरीय उद्यमियों से संबद्ध हैं।

1. #HaryanaFirst 2. #PublicGrievanceResolution 3. #HaryanaLeadership 4. #CitizenSatisfaction 5. #GrievanceRedressal 6. #HaryanaGovernment 7. #PublicServiceExcellence 8. #HaryanaPride 9. #EffectiveGovernance 10. #HaryanaSuccessStory 11. #GrievanceManagement 12. #HaryanaWins 13. #TransparentGovernance 14. #HaryanaForPeople 15. #PublicWelfare 16. #HaryanaInFocus 17. #CommunityEngagement 18. #HaryanaAchievements 19. #ResponsiveGovernment 20. #HaryanaProgress

बड़ी खबर : एक्सईएन मां के बेटे का अपहरण कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती, पुलिस एनकाउंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button