हरियाणा में गर्मी की आहट, तापमान सामान्य से ज्यादा
दिन का तापमान 30 के पास पहुंचा, रात का तापमान भी बढ़ा

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : फरवरी के दूसरे सप्ताह में हरियाणा में तापमान में जबरदस्त उछाल देखा जा सकता है। फिलहाल 16 फरवरी तक हरियाणा में बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन 16 फरवरी की रात और 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तापमान में 16 फरवरी तक लगातार वृद्धि दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल जो मौसम प्रदेश में है वह अक्सर फरवरी के आखिरी दिनों में होता है लेकिन यह अभी करीब 15 दिन पहले हो गया है। प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही अब वायु प्रदूषण भी काम हो रहा है और वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 16 और 17 फरवरी को होने वाली बारिश के बाद तीन-चार दिन मौसम कुछ ठंडा रह सकता है।
हरियाणा में तापमान
प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश के पलवल में कल दिन में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यमुनानगर की हथिनीकुंड बैराज पर अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। कल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मेवात में अधिकतम तापमान 28, फरीदाबाद में 28.2, भिवानी में 27.7, सोनीपत में 26.4 और गुरुग्राम में 26.3 दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ा है। पहले दिन के मुकाबले इसमें करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह है सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा हो गया है। प्रदेश में करनाल और सोनीपत में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सबसे कम है। बाकी प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। रोहतक में यह 13.3, मेवात में 12.7, करनाल में 12, महेंद्रगढ़ में 12.1, भिवानी में 13, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 12.2, रोहतक में 12.6 दर्ज किया गया। जींद में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि कैथल में यह 11, कुरुक्षेत्र में 11.1 दर्ज हुआ।
हरियाणा के भिवानी, हिसार, हांसी, सिरसा, रेवाड़ी, झज्जर व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रात और बुधवार सुबह बारिश और बूंदाबादी हुई थी। तेज हवा चलने की वजह से ठंड महसूस हो रही थी। लेकिन दिन में तापमान में कोई कमी दर्ज नहीं हुई।
प्रदेश में AQI
हरियाणा में गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण में कमी आई है। आज सुबह प्रदेश का एक भी शहर या गांव ऐसा नहीं था, जहां पर AQI खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया हो। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में AQI अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज किया गया है। प्रदेश के मेवात में AQI 235 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। दूसरे नंबर पर हसनगढ़ रहा जहां पर AQI 208 दर्ज किया गया। करनाल में प्रदेश का सबसे कम AQI दर्ज किया गया। यह 150 था। करनाल में यह खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। बाकी हरियाणा में AQI 151 से 200 के बीच बना हुआ है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे ठंड कम होगी और गर्मी बढ़ेगी हरियाणा के AQI में और सुधार दर्ज किया जाएगा। हरियाणा में अब लोगों के लिए सांस लेना कुछ आसान हुआ है।
मौसम का पूर्वानुमान
हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर का कहना है कि 16 फरवरी तक मौसम सूखा और थोड़ा बदलता रहेगा। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी जिससे रात को हल्की ठंड बढ़ सकती है, लेकिन दिन में हल्की गर्मी भी बढ़ेगी।
डॉ.चंद्रशेखर डागर के मुताबिक 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर दिखाई देगा। 16 फरवरी की रात और 17 फरवरी को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। फिलहाल किसानों के लिए मौसम अच्छा है क्योंकि बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा।
किसानों को हल्की सिंचाई करने की सलाह
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन सामान्य से ऊपर रहने का रुझान जारी रह सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में हल्की सिंचाई का प्रबंधन तापमान को ध्यान में रखते हुए करें और गेहूं व सरसों की फसल में नमी संतुलन बनाए रखें।
#HeatWaveGripsHaryana #HaryanaWeather #AboveNormalTemperatures #HeatwaveAlert #HaryanaHeatwave #WeatherUpdate #ExtremeHeat #StayCool #SummerInHaryana #HeatSafety #ClimateChange #HotWeather #SunshineState #TemperatureRising #FeelTheHeat #HaryanaLife #HeatChallenge #StayHydrated #HotDays #HaryanaSkies