अभी तीन दिन और सताएगी गर्मी, 29 से हरियाणा में बारिश की संभावना, पारा 8 डिग्री तक गिरेगा
मौसम विभाग ने आज के लिए 17 जिलों में तेज गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में इस समय जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। प्रदेश के सिरसा में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा था।

मौसम विभाग ने आज के लिए पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र करनाल और यमुनानगर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा चलेगी। जिससे दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी तथा कई जिलों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। जिसके कारण दिन व रात दोनों तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे।
मौसम विभाग और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में 29 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।
इन 17 जिलों में सीवियर हीटवेव
मौसम विभाग ने 26 मई के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद और कैथल जिलों में सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और पंचकूला में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 25 से 27 मई तक प्रदेश में लू का असर बना रहेगा। 28 मई को कुछ स्थानों पर आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं 29 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा।पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 29 मई की रात से 1 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाने, धूलभरी हवा चलने तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है। बारिश और बादलवाही के चलते तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान

सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान सिरसा में 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोहतक में 45.2 डिग्री, नारनौल में 44.2 डिग्री, भिवानी में 44 डिग्री और हिसार में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान अंबाला में अधिकतम तापमान 43.6, करनाल में 42.7, चरखी दादरी में 41.4, गुरुग्राम में 42.7, झज्जर में 41.9, जींद में 43.8, नूंह में 43.3, पलवल में 41.6, रेवाड़ी में 42.0 और सोनीपत में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। रोहतक में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के मेवात में न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के पलवल और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 31.2 और झज्जर में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इनको छोड़कर प्रदेश के बाकी लाखों में न्यूनतम तापमान 30 से नीचे बना हुआ था। इस दौरान अंबाला में न्यूनतम तापमान 27.8 हिसार में 25.9, करनाल में 25.1, नारनौल में 28.5, भिवानी में 27.5, सिरसा में 27.6, जींद में 26.5 और सोनीपत में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#HaryanaWeather #HeatWave #WeatherUpdate #RainForecast #TemperatureDrop #HaryanaNews #ClimateAlert #WeatherConditions #HeatAdvisory #MonsoonApproach #StayHydrated #WeatherWarnings #HaryanaHeat #RainyDaysAhead #CoolingDown #WeatherTrends #Meteorology #HaryanaClimate #HeatRelief #WeatherWatch