ताजा समाचारवायरलहरियाणा

3 दिनों के अंदर मासूम शर्मा माफी नहीं मांगते, तो सरपंच उनका बहिष्कार करेंगे

जींद में सरपंचों का खुला ऐलान

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

Masoom Sharma V/s Sarpanch Dispute : हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ सरपंचों में अब मोर्चा पूरी तरह से खोल दिया है। सरपंचों ने साफ किया है कि अगर मासूम शर्मा 3 दिन में सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो सरपंच उनका बहिष्कार करेंगे और अपने गांव में उनका कार्यक्रम की अनुमति नहीं देंगे। बता दें कि इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। जींद जिले के हैबतपुर गांव में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के तहत सरपंचों की महापंचायत आयोजित की गई, जहां मासूम शर्मा के खिलाफ बड़ा फैसला लिया गया। महापंचायत में सरपंचों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि मासूम शर्मा ने हाल ही में जींद के एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों (सरपंच, विधायक, मंत्री) का अपमान किया है। मासूम शर्मा ने बाद में सफाई दी कि यह हरियाणवी कहावत है और यदि किसी को ठेस पहुंची तो शब्द वापस लेते हैं, लेकिन सरपंच एसोसिएशन इससे संतुष्ट नहीं हुआ।अब देखना यह है कि मासूम शर्मा इस अल्टीमेटम पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, अन्यथा हरियाणा के गांवों में उनके कार्यक्रमों पर सख्ती बढ़ सकती है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे हरियाणा में सरपंचों में रोष फैल गया था। सरपंचों ने मासूम शर्मा को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि अगले 3 दिनों के अंदर मासूम शर्मा सार्वजनिक रूप से जींद के सरपंचों और पंचायतों का अपमान करने के लिए माफी नहीं मांगते, तो सभी सरपंच अपने-अपने गांवों में मासूम शर्मा के किसी भी कार्यक्रम को अनुमति नहीं देंगे। उनका बहिष्कार किया जाएगा और राज्य स्तर पर उनके शो रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

महापंचायत में मौजूद हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर समैन ने बाइट देते हुए कहा: “मासूम शर्मा अपने आप को लखमी चंद के बराबर मानता है। मासूम शर्मा के भाई ने गांव में जाकर माफी मांगी है, लेकिन इस मामले में मासूम शर्मा के भाई का कोई दोष नहीं है। अपमान मासूम शर्मा ने किया है, इसलिए उन्हें खुद सार्वजनिक जनप्रतिनिधि के सामने माफी मांगनी होगी।

“यह विवाद जींद के एक निजी कार्यक्रम में शुरू हुआ, जहां मासूम शर्मा ने स्टेज पर पूर्व सरपंच को नीचे उतरने को कहा और “70 सरपंच हांडै” जैसी टिप्पणी की, जिसे सरपंचों ने अपमानजनक माना। मासूम शर्मा ने बाद में सफाई दी कि यह हरियाणवी कहावत है और यदि किसी को ठेस पहुंची तो शब्द वापस लेते हैं, लेकिन सरपंच एसोसिएशन इससे संतुष्ट नहीं हुआ।अब देखना यह है कि मासूम शर्मा इस अल्टीमेटम पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, अन्यथा हरियाणा के गांवों में उनके कार्यक्रमों पर सख्ती बढ़ सकती है।

#MasoomSharma #Sarpanch #ApologyDeadline #Boycott #CommunityLeadership #LocalIssues #SocialMediaBuzz #Accountability #CivicEngagement #PublicStatement #GiveRespectTakeRespect #ConflictResolution #VoicesHeard #Empowerment #SmallTownPolitics #CommunityVoices #JusticeMatters #PeoplePower #CallingOutForChange #UrgentMessages

हरियाणा की जेलों में 352 कैदी अधिकारियों से मांगते हैं नशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button