ताजा समाचार

गुरुग्राम में भक्तो को प्रसाद के नाम पर पिलाई नशीली फ्रूटी,28 की तबियत बिगड़ी

Satyakhabarindia

मिली जानकारी के अनुसार नवरात्रों के बाद मुबारकपुर में  बुद्धो माता मंदिर में मेला लगा हुआ है। माता का मेला लगता है. इस मेले में राज्य के अलग- अलग जिले से लोग यहां पहुंचते हैं. देर रात जब यह लोग माता के दर्शन कर मंदिर के पास ही सो रहे थे तो उसी दौरान एक व्यक्ति ने इन लोगों को प्रसाद के रूप में फ्रूटी दे दी. जैसे ही लोगों ने फ्रूटी को पिया उसके कुछ ही देर बाद वो बेहोश हो गए.

11 खाप और 10 छात्र नेताओं की कमेटी करेगी आंदोलन का फैसला

बेहोश हुए लोगों में अधिकांश हरियाणा के जींद जिले से आए थे. इसके बाद एक के बाद एक सभी बेहोश होते चले गए. इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने बिगड़ते हालातों के बीच सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. कुछ चश्मदीदों ने बताया कि जैसे ही लोगों ने प्रसाद पिया तो कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. कई को तो उल्टियां होने लगीं और वह बेसुध होते चले गए.

वहीं खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस उस अज्ञात व्यक्ति के बारे में पता लगाने में जुटी है जिसने इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि अभी तक ना तो किसी का नाम सामने आया है और ना हीं भक्तों को नशीला पदार्थ की पिलाने की वजह सामने आ पाई है.

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button