ताजा समाचार

भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर को महाविद्यालय में बदलने की घोषणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव लूला अहीर में चल रहे भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर को महाविद्यालय में बदलने की घोषणा की।

Satyakhabarindia

मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्न काल के दौरान विधायक लक्ष्मण यादव द्वारा गांव लूला अहीर में चल रहे भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर को विश्वविद्यालय के रुप में विकसित करने के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

 

गौतस्करों ने पुलिस वाला समझ आम आदमी को मारी गोली, मौके पर मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस समय 50 से अधिक सरकारी और निजी विश्वविद्यालय हैं। यदि विश्वविद्यालयों की संख्या अधिक बढ़ती है तो शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए जगह-जगह विश्वविद्यालय खोलने का कोई औचित्य नहीं है। विश्विद्यालय का कार्य केवल परीक्षाएं संचालित करना, कॉलेजों को एफिलिऐशन देना इत्यादि होता है।

 

दुष्यंत चौटाला के मानहानि केस में साकेत कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

उन्होंने कहा कि पुराने समय में विश्वविद्यालय दूर स्थित होते थे तब रीजनल सेंटर खोले जाते थे। लेकिन आज राज्य में विश्वविद्यालय ज्यादा दूरी पर नहीं है, इसलिए गांव लूला अहीर में जब भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर को विश्वविद्यालय के रूप में विकसित नहीं किया जा सकता।

 

ग्रेटर नोएडा में बड़ा धमाका, योगी करेंगे एस्कॉर्ट कुबोटा फैक्ट्री का शिलान्यास
ग्रेटर नोएडा में बड़ा धमाका, योगी करेंगे एस्कॉर्ट कुबोटा फैक्ट्री का शिलान्यास

Back to top button