ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कुलदीप बिश्नोई के सामने अपनी राजनीतिक विरासत को सहेजने की बड़ी चुनौती

आदमपुर विधानसभा चुनाव में हार और हिसार लोकसभा या हरियाणा से राज्यसभा में भाजपा का उम्मीदवार न बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में निराशा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Kuldeep Bishnoi : हरियाणा की राजनीति में इन दिनों कुलदीप बिश्नोई का नाम भी चर्चा में है। प्रदेश की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के सामने वर्तमान में राजनीतिक असमंजस का दौर चल रहा है। कभी प्रदेश की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले इस नेता के सामने आज प्रतीक्षा और अनिश्चितता की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। भाजपा में शामिल होने के बाद से उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजकर बड़ा राजनीतिक सम्मान देगी। लेकिन दो राज्यसभा चुनाव गुजर गए और दोनों बार नाम किसी और का सामने आया। इससे राजनीतिक हलकों में यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर भाजपा की प्राथमिकताओं में कुलदीप बिश्नोई की जगह कहां है?

किसान, मजदूर और कमेरों के मसीहा थे चौ देवीलाल : अभय सिंह चौटाला

पिछली बार जब राज्यसभा के लिए उम्मीदवार चुना गया था, तब भाजपा ने किरण चौधरी को मौका दिया था। उस समय बिश्नोई समर्थकों ने इसे अस्थायी फैसला मानकर यह उम्मीद जताई थी कि अगली बार जरूर उन्हें मौका मिलेगा। लेकिन इस बार जब पार्टी ने संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया, तो यह संदेश गया कि भाजपा की रणनीति में फिलहाल कुलदीप बिश्नोई शीर्ष प्राथमिकता में नहीं हैं। इससे उनके समर्थकों के बीच भी निराशा की चर्चा खुलकर होने लगी है।

राजनीतिक विश्लेषक अक्सर उस समय की याद दिलाते हैं जब कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस में रहते हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के कारण चर्चा में आए थे। उस समय यह माना गया था कि उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस कदम को एक बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देखा गया था और माना जा रहा था कि भविष्य में इसका उन्हें बड़ा राजनीतिक लाभ मिलेगा। लेकिन समय बीतने के साथ वह उम्मीद किसी बड़े राजनीतिक परिणाम में बदलती दिखाई नहीं दी। पिछले विधानसभा चुनाव में आदमपुर की जनता ने भी अलग राजनीतिक संदेश देने का काम किया। आदमपुर सीट को भजनलाल परिवार का गढ़ माना जाता रहा है। 1987 के विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस पूरे हरियाणा में केवल पांच सीटों पर सिमट गई थी उस समय भी आदमपुर से भजन लाल की पत्नी और कुलदीप बिश्नोई की माता जसमा देवी ने जीत दर्ज की थी। पूरे प्रदेश में चल रही कांग्रेस विरोधी लहर का इस सीट पर कोई असर नहीं था।

वर्षों तक स्थानीय नाराजगी के बावजूद व्यक्तिगत संबंधों और पुराने भरोसे के कारण यह क्षेत्र उनके साथ खड़ा रहा। लेकिन कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने के बाद परिस्थितियां बदलीं और मतदाताओं के एक हिस्से ने पार्टी परिवर्तन को सहज रूप से स्वीकार नहीं किया। हालिया चुनाव में मिली हार ने यह संकेत दे दिया कि जमीन पर असंतोष को नजरअंदाज करना आसान नहीं होता। इस पूरे घटनाक्रम ने अब एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह सवाल केवल कुलदीप बिश्नोई के राजनीतिक भविष्य का नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक विरासत का भी है। उनके बेटे भव्य बिश्नोई भी राजनीति में सक्रिय हैं और उन्हें भजनलाल परिवार की अगली पीढ़ी के नेता के रूप में देखा जाता है। लेकिन राजनीति में विरासत तभी मजबूत रहती है जब क्षेत्रीय पकड़ कायम रहे। संगठन सक्रिय रहे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहे। अगर यह आधार कमजोर पड़ता है तो इसका असर अगली पीढ़ी की राजनीति पर भी पड़ना तय है।

मौत से पहले बहन को कॉल फिर अचानक खामोशी कुलजीत कौर केस में नया मोड़
मौत से पहले बहन को कॉल फिर अचानक खामोशी कुलजीत कौर केस में नया मोड़

भाजपा में शामिल होने के बाद जिस राजनीतिक विस्तार की उम्मीद बिश्नोई समर्थक कर रहे थे, वह अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है। इसके उलट यह चर्चा जरूर बढ़ गई है कि पार्टी के भीतर नए समीकरण बन रहे हैं और प्राथमिकताएं बदल रही हैं। राज्यसभा के दो अवसर निकल जाने के बाद यह सवाल और गहरा हो गया है कि क्या भाजपा में कुलदीप बिश्नोई को वह जगह मिल पाएगी जिसकी उन्हें उम्मीद थी। हरियाणा की राजनीति में अवसरों की कमी नहीं है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां यह संकेत देती हैं कि केवल दल परिवर्तन से राजनीतिक स्थायित्व सुनिश्चित नहीं होता। राजनीति में सबसे बड़ी ताकत संगठन, कार्यकर्ताओं का विश्वास और क्षेत्र में लगातार सक्रियता होती है। अगर इन तीनों को मजबूत नहीं किया गया तो किसी भी बड़े नेता के लिए राजनीतिक जमीन कमजोर पड़ सकती है।

इस समय कुलदीप बिश्नोई के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वह अपने राजनीतिक आधार को फिर से मजबूत करें और कार्यकर्ताओं के बीच भरोसा वापस बनाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह दौर केवल एक नेता के लिए कठिन समय नहीं रहेगा, बल्कि एक लंबे राजनीतिक इतिहास और विरासत के लिए भी परीक्षा का समय बन सकता है।

#KuldeepBishnoi #PoliticalLegacy #PoliticalChallenge #LegacyPreservation #Leadership #BishnoiChallenge #IndianPolitics #PoliticalStrategies #FutureOfPolitics #PoliticalResilience #DefiningMoments #PoliticalJourney #ChangeInLeadership #InfluentialLeaders #PoliticalAdvocacy #LegacyBuilding #BishnoiDebate #PoliticalResponses #GovernmentAndSociety

973 रिहायशी प्लॉट्स का मौका, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बड़ी स्कीम लॉन्च
973 रिहायशी प्लॉट्स का मौका, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बड़ी स्कीम लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button