हरियाणा में आंधी-तूफान से सामान्य जनजीवन प्रभावित, गर्मी से राहत
हरियाणा में 17 जून तक बारिश का मौसम रहने की संभावना, आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : मौसम विभाग ने हरियाणा में आज और कल आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, बारिश का सबसे ज्यादा असर मध्य हरियाणा के जिलों जैसे- अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद और पंचकूला में देखने को मिल सकता है। यहां 50 से 75 फीसदी तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना भी है।
एक ओर जहां उत्तर, पूर्वी और दक्षिण हरियाणा के जिलों में कल यानि 11 जून को मौसम बदला दिखाई दिया और गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, जींद और अंबाला में बारिश-बूंदाबांदी नजर आया, वहीं आज यानि 12 जून के दिन राज्य के कई जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं (60-70 किमी/घंटा, जो 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है) के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है। आज के दिन राज्य का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

आज सुबह सोनीपत में जमकर बारिश हुई। गुरुवार रात आए आंधी- तूफान से पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। फतेहाबाद के टोहाना में टूटे पेड़ों से सड़कें जाम हो गईं। इससे पहले फतेहाबाद, सिरसा, अंबाला, जींद और यमुनानगर में तेज बारिश हुई। सोनीपत में खेतों में बारिश का पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज (12 जून) भी आंधी- बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 13 जून से मौसम में थोड़ा सुधार होगा, लेकिन 15 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 17 जून तक रहने वाला है। उसके बाद ही मौसम साफ होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 22 जिलों में मौसम खराब रहेगा। ओलावृष्टि और 80 KM/H की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद जैसे उत्तर और पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट है। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रोहतक, हिसार और भिवानी में 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
लगातार मौसम में बदलाव और आगामी दिनों में आंधी बारिश के असर से तापमान में 5.0 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। पूर्वी हवाओं की वजह से उमस भरी पसीने छुटाने वाली गर्मी का दौर जारी रहने के आसार हैं।
फतेहाबाद के जाखल में करीब एक घंटे तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर 2-2 फीट जलभराव हो गया है। इसके अलावा कुलां-जाखल मुख्य मार्ग पर तूफान के कारण कई पेड़ों के साथ बिजली की तारें भी टूट कर सड़क पर गिर गई। करीब एक घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा। यात्री बस भी फंस गई थी। हांसी के लोहारी राघो गांव में जमकर ओले पड़े। लोगों ने घरों से बाल्टियों में भरकर ओले निकाले। पानीपत, जींद यमुनानगर और अंबाला में रात आठ बजे के बाद आंधी के साथ तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में 16 जिलों में धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, और पंचकुला आदि जिले शामिल हैं।
अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अगले 3 दिनों (11 से 13 जून) तक प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश का सबसे ज्यादा असर उत्तरी और मध्य हरियाणा के जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद और पंचकूला में देखने को मिलेगा। इन इलाकों के 50 से 75 फीसदी तेज बारिश दर्ज हो सकती है।
वहीं, पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा सिरसा, हिसार, भिवानी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि जनू के 11 दिनों में यह तीसरा पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज राज्य में सामान्य तौर पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। लेकिन, कई जिलों में अचानक हवा की गति 60 से 70 किमी/घंटा से 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ गिरने और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने का खतरा है।
हरियाणा में तापमान
हरियाणा में पिछले 24 घंटों के दौरान औसत अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को हीटवेव से राहत मिली है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 45.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रोहतक में पारा 44.5 और फरीदाबाद में 44.2 डिग्री रहा। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 43.0, हिसार में 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला में तापमान अधिकतम 35.0 डिग्री पर आ गया। अंबाला में दिन के तापमान में 7.9 डिग्री की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। प्रदेश में रात के तापमान में भी 0.4 डिग्री की मामूली गिरावट आई है, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे ठंडी रात अंबाला में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री तक रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। अंबाला में पिछले 24 घंटे में 7.0 मिमी बारिश भी हुई। इसके उलट, हिसार में रात का तापमान सबसे अधिक 32.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है। रोहतक में न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया।
#HaryanaStorms #WeatherUpdate #HeatRelief #StormImpact #HaryanaWeather #ClimateChange #NaturalDisasters #CommunitySupport #EmergencyResponse #RainySeason #DisasterRelief #PublicSafety #HaryanaNews #WeatherAlert #StormSafety #LocalNews #EnvironmentalAwareness #HeatWave #Resilience #HaryanaCommunity