ताजा समाचारवायरलहरियाणा

भाजपा की जीत पर नायब सैनी बोले, यह जीत जनता के भरोसे की जीत है

पंचकूला से कांग्रेस मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज ने लगाए वोट चोरी के आरोप

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Election result action reaction : हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में कहा कि यह जीत जनता के भरोसे की जीत है। राज्य में 11 नगर निगम हैं। पहले से आठ नगर निगमों में भाजपा के मेयर हैं। अब सभी नगर निगमों में केंद्र व राज्य के साथ मिलकर ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि शहरी निकायों में विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

20629 बीएलओ करेंगे हरियाणा में वोटर लिस्ट का SIR, 25 लाख वोटर होंगे निशाने पर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता का विश्वास केंद्र और हरियाणा सरकार पर बढ़ा है। आज का निकाय चुनावों का परिणाम उसी विश्वास का प्रतीक है। आज हरियाणा में तीनों मेयर पार्टी के उम्मीदवार बनने जा रहे हैं, रेवाड़ी, सांपला और धारूहेड़ा में भी हमको बड़े मार्जिन से जीत मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के ऊपर अब जनता को विश्वास नहीं रहा, वो केवल झूठ की राजनीति करते हैं। विपक्ष बताए कि उन्होंने महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं लेने दिया, किसानों के लिए भी विपक्ष ने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब को ग़रीबी से निकालने का कार्य केंद्र सरकार ने किया है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है।

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री ने उन सभी शहरी निकायों के चुनाव प्रभारी मंत्रियों की बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में बैठक बुला ली है, जिनकी देखरेख में भाजपा ने यह चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

बस में सामान ले जाने पर अब लेनी होगी टिकट

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने इस जीत का श्रेय जनता के भरोसे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकास के संकल्प को दिया है। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने चुनाव परिणाम पर कहा कि हरियाणा की जनता जनार्दन ने राज्य में नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों की जीत है। राज्य की जनता ने नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत दिलाकर देश और राज्य में भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर मुहर लगाने का काम किया है।

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री और राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को नायब सिंह सैनी के कार्यों की जीत बताया है। मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि पिछले सवा साल में प्रदेश में कराए गए कार्यों पर जनता ने मुहर लगा दी है। विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों पर कहा कि तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़ने वाली पार्टी सरकार बना लेती है वहां वोट चोरी नहीं हुई लेकिन जहां-जहां भाजपा की सरकार बनती है वहां विपक्ष यानी कांग्रेस वोट चोरी पर के आरोप लगाती है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का रटा-रटाया श्लोक बोलती है।

पंचकूला निगम चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों ने वोट चोरी के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और समर्थकों ने गड़बड़ी की आशंका जताई है। सुधा भारद्वाज ने काउंटिंग रुकवा दी है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार ने भी यही आशंका जताई। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश सिंगला ने वोट चोरी के आरोप लगाए।

1. #HaryanaElections 2. #BJPVictory 3. #PublicTrust 4. #NayabSaini 5. #SudhaBhardwaj 6. #PanchkulaPolitics 7. #VoteTheftAllegations 8. #CongressCandidate 9. #HaryanaPolitics 10. #ElectionResults2023 11. #DemocracyInAction 12. #PoliticalTrust 13. #HaryanaVoters 14. #BJPLeadership 15. #PanchkulaElections 16. #TrustInGovernment 17. #PoliticalAccountability 18. #HaryanaPublicOpinion 19. #ElectionIntegrity 20. #CivicEngagement

बिमला चौधरी का रिटर्न चुनावी गिफ्ट, कुंवारों से मांगे शादी के लिए बायोडाटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button