पंचकूला : श्याम लाल बंसल ने सुधा भारद्वाज को 36 हजार वोटों से हराया
निगम पार्षद में भी भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

सत्य खबर हरियाणा
Panchkula Municipal Corporation : पंचकूला नगर निगम चुनाव बीजेपी ने जीत लिया है। बीजेपी प्रत्याशी श्याम लाल बंसल ने कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को हरा दिया है। 21 राउंडों की गिनती के बाद श्यामलाल बंसल को 68544 वोट मिले हैं, जबकि सुधा भारद्वाज को 32292 वोट मिले हैं। इस तरह 36,252 के मार्जिन से श्यामलाल बंसल ने सुधा भारद्वाज को परास्त कर दिया है। पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। 20 में से 17 वार्डों में भाजपा की जीत हुई है। दो वार्ड में आजाद और एक में कांग्रेसी पार्षद उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

पंचकूला नगर निगम चुनाव की मतगणना में जमकर हंगामा होता रहा। सुधा भारद्वाज ने भाजपा पर चुनाव नतीजों में धांधली करने के आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार करने की बात कह दी थी। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सब कुछ पहले से सेट है। वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी हुई है। कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों ने वोट चोरी के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और समर्थकों ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए काउंटिंग भी रुकवाई, लेकिन कुछ देर बाद काउंटिग फिर शुरू की गई।
मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर कहा कि तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़ने वाली पार्टी सरकार बना लेती है वहां वोट चोरी नहीं हुई लेकिन जहां-जहां भाजपा की सरकार बनती है वहां विपक्ष यानी कांग्रेस वोट चोरी पर के आरोप लगाती है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का रटा-रटाया श्लोक बोलती है।
कौन-कौन बने पार्षद
वार्ड 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी रही। वार्ड 2 से भाजपा की परमजीत कौर, वार्ड 3 से भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा, वार्ड 4 से भाजपा के भारत हितैषी, वार्ड नंबर 5 से भाजपा के जय कुमार कौशिक, वार्ड नंबर 6 से भाजपा के पार्थ गुप्ता 866 मतों से विजयी रहे। वार्ड 6 से निगम पार्षद बने पार्थ गुप्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के पोते हैं।
वार्ड नंबर 7 से भाजपा के ज्योति प्रसाद, वार्ड नंबर 8 से भाजपा के राज कुमार जैन, वार्ड नंबर 9 से भाजपा के हरेंद्र मलिक, वार्ड नंबर 10 से भाजपा के शेखर, वार्ड 11 से भाजपा प्रत्याशी अनुराधा पूरी को जीत मिली है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता, वार्ड नम्बर 13 से बीजेपी के दीपक गर्ग, वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल, वार्ड नम्बर 15 से बीजेपी की प्रियंका, वार्ड नंबर 16 से निर्दलीय प्रत्याशी रितु परमार ने चुनाव जीता है।
वार्ड नंबर 17 से भाजपा प्रत्याशी सुदेश कुमार, वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस प्रत्याशी मंदिर अमनदीप कौर, वार्ड नम्बर 19 से बीजेपी की मनीषा रानी और वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित चौधरी निगम पार्षद चुने गए हैं।
1. #PanchkulaElections 2. #ShyamLalBansal 3. #SudhaBhardwaj 4. #BJPCleanSweep 5. #HaryanaPolitics 6. #MunicipalCouncilVictory 7. #ElectionResults2023 8. #HaryanaBJP 9. #PanchkulaVictory 10. #DemocraticProcess 11. #LocalElections 12. #PoliticalLeadership 13. #VoterTurnout 14. #HaryanaMunicipalElections 15. #BJPWin 16. #ElectionSuccess 17. #PanchkulaUpdates 18. #CivicEngagement 19. #VoteForChange 20. #HaryanaDevelopment