ताजा समाचारहरियाणा

IAS अधिकारी के ब्राह्मण बेटियों के लिए दिए कथित बयान पर पंडित जी फाउंडेशन स्वावलंबी संस्था ने जताई नाराजगी…….. संदीप कौशिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष

Satyakhabarindia

कुरुक्षेत्र।

आज कुरुक्षेत्र स्थित संस्था के कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पंडित जी फाउंडेशन स्वावलंबी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कौशिक ने कहा कि सोशल मीडिया पर IAS अधिकारी का एक कथित बयान वायरल हो रहा है । उक्त वायरल क्लिप/पोस्ट में अधिकारी को यह कहते हुए दर्शाया जा रहा है—

“जब तक कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान में न दे या उससे संबंध न बनाएँ, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।”

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

जिस पर संस्था को आपत्ति है और ये बयान हमारी बहन बेटियों को अपमानित करने वाला बयान है!

संदीप कौशिक ने आगे बताया कि ऐसा बयान महिलाओं के अधिकार , स्त्री गरिमा के विपरीत और जातिगत कटाक्ष से भरा हुआ है। संस्था का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द और प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ है।
यदि समय पर शासन प्रशासन इस मामले पर संज्ञान नहीं लेगा तो मामला ने तूल पकड़ने के बाद जातिगत भेदभाव बढ़ेगा !

 

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उक्त अधिकारी शायद भूल बैठे है जब IAS बनते है उस समय एक शपथ दिलाई जाती है देश के संविधान की किताब पर हाथ रखकर कि जातिपाती या वर्णभेद से ऊपर उठकर सबके लिए कार्य करूंगा! ऐसा बयान देश की बहन बेटियों का तो अपमान है ही बल्कि देश के संविधान का भी अपमान है ! पंडित जी फाउंडेशन स्वावलंबी संस्था की मांग करती है

 

मध्यप्रदेश सरकार से ऐसे गंभीर मामले पर तुरंत संज्ञान लेकर उक्त अधिकारी को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर जेल भेजा जाए ताकि देश में जातिगत मतभेद न फैले! यदि शासन प्रशासन जल्द इस पर कार्यवाही नहीं करता तो संस्था जल्द FIR दर्ज कराएगी और आंदोलन का रास्ता अपनाएगी जब तक उक्त अधिकारी को जेल न हो! बहन बेटियों का अपमान सहन नहीं होगा, संस्था बड़े आंदोलन करने को भी तैयार है!

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button