ताजा समाचारवायरल

हरियाणा में सांस पर भारी प्रदूषण 1 महीने से खराब है हरियाणा की आबो-हवा

हरियाणा में सांस पर भारी प्रदूषण 1 महीने से खराब है हरियाणा की आबो-हवा

Satyakhabarindia

पिछले करीब 1 महीने से हरियाणा की हवा खराब चल रही है। रविवार सुबह 7:00 बजे हरियाणा का औसत AQI 400 दर्ज किया गया। यह कल के आसपास ही बना हुआ है। दिन में धूप खिलने के कारण हरियाणा का AQI खतरनाक श्रेणी से निकलकर गंभीर श्रेणी में पहुंचता है लेकिन यह बहुत कम समय तक रहता है और उसके बाद से फिर से खतरनाक श्रेणी में चला जाता है।
प्रदेश के अंबाला और पंचकूला में AQI 200 से नीचे दर्ज किया गया है। यह पंचकूला में 164 और अंबाला में 185 दर्ज किया गया। हरियाणा का नौल्था गांव देश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में छठे नंबर पर है। आज सुबह यहां का AQI 645 दर्ज किया गया, जो हरियाणा में सबसे ज्यादा है। हरियाणा के रोहतक में AQI 570, सोनीपत में 532, फरीदाबाद में 496, बेगमपुर में 424, पानीपत में 422, गुरुग्राम में 409, पलवल में 402, बहादुरगढ़ में 376, जींद में 320, करनाल में 317, दरियापुर में 310, भिवानी में 308, सिवानी में 304 दर्ज किया गया। इन शहरों में हवा खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है। हरियाणा के कुछ शहरों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। इनमें हिसार में 300, धारूहेड़ा में 295, फतेहाबाद में 290, कुरुक्षेत्र में 269, चरखी दादरी में 259, सिरसा में 249, कैथल में 240, नारनौल में 226, यमुनानगर में 209 दर्ज किया गया।

किसानों को सलाह

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि गेहूं की बिजाई में अब देरी न करें और इसे जल्द पूरा कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि सरसों की फसल में इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए किसान कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर समय पर दवाइयों का छिड़काव करें, ताकि फसल सुरक्षित रहे। किसानों के लिए यह समय अपनी फसलों की संभाल करने का है।

हरियाणा में मौसम का हाल

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

हरियाणा में ठंड की दस्तक का असर साफ महसूस किया जा रहा है। सुबह-शाम ठंडी हवा चुभने लगी है और रात का पारा लगातार नीचे जा रहा है। अभी एक हफ्ता पहले तक जहां करनाल, हिसार, महेंद्रगढ़ और नारनौल जैसे कुछ ही शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे था वहीं अब हालात बदल चुके हैं। राज्य के करीब दर्जनभर शहरों में रातें और ज्यादा सर्द हो रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह गिरावट जारी रहने की संभावना है।

मौसम साफ, चलेंगी सूखी हवाएं

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

मौसम विभाग के मुताबिक 18 नवंबर तक प्रदेश में आसमान साफ़ रहेगा और हवाएं सूखी चलेंगी। इसी कारण रात के पारे में और गिरावट हो सकती है। हालांकि 19 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिलेगा, जिससे आसमान में बादल छाने की उम्मीद है। बादलों की वजह से रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन दिन के समय ठंड और महसूस होगी। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को और ठंडा कर सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना भी जताई जा रही है। जिसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी दिख सकता है। ऐसे में सुबह-शाम धुंध बढ़ने की पूरी आशंका है।
रात का तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से काफी कम है। मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान बताता है कि 16 से 21 नवंबर के बीच यहां ठंड और तेज़ होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button