ताजा समाचारवायरलहरियाणा

किसानों के लिए पंजाब सरकार की नीतियां कांग्रेस से भी भयानक : नायब सैनी

पूछा, बाढ़ प्रभावित किसानों के₹30000 प्रति एकड़ के पैसे कौन खा गया

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

Politics : पंजाब में अगले साल होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री की इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाते हुए कोई भी मौका पंजाब सरकार को घेरने का नहीं छोड़ते हैं भले ही वह पंजाब की धरती पर पंजाब के लोगों से बात कर रहे हों या फिर हरियाणा की धरती पर सरकार की किसी योजना को लॉन्च करने का काम कर रहे हों।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। सीएम नायब सिंह सैनी ने किसानों के हितों को अपनी सरकार के केंद्र में बताया। उन्होंने कहा कि हम किसानों को सशक्त और मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन खासतौर पर कांग्रेस पार्टी ने किसानों का शोषण किया है। वहीं पंजाब की आम आदमी पार्टी ने तो गजब कर रखा है। वे कांग्रेस के पाले में भी चले जाते हैं। इसलिए जो कांग्रेस की नीतियां हैं, वही आम आदमी पार्टी की भी हैं। बल्कि इनकी नीतियां तो कांग्रेस से भी भयानक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सीएम कहते हैं कि जलभराव, बाढ़ के दौरान 20 हजार रुपए प्रति एकड़ किसानों को फसल बर्बाद होने का दिया गया। केजरीवाल गुजरात में कहते हैं कि पंजाब में 50 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर दिया गया तो फिर बाकी तीस हजार कौन खा गया? ये केजरीवाल बताए या फिर मान साहब? मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बीज से लेकर बाजार तक किसानों के साथ खड़ी है। हमने अन्नदाता को पांच योजनाओं के तहत 659 करोड़ की राशि जारी की है।

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

उन्होंने पराली को लेकर कहा कि केजरीवाल जब दिल्ली में थे तब इस मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के किसानों पर आरोप लगाते थे। उन्होंने कहा कि अगर पराली किसान ना जलाए तो उसके लिए उचित नीति होनी चाहिए, जो हरियाणा ने बनाई है। लेकिन वे तो मलाई चाटने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे किसानों की सुध नहीं ले रहे हैं। वहीं उन्होंने धान की सीधी बिजाई, फसलों के विविधीकरण और भावांतर भरपाई योजना की भी किसानों को राशि जारी करने पर कहा कि अगर किसानों के हित की योजना हो तो किसान उसका लाभ जरूर उठाता है, लेकिन पंजाब सरकार का किसानों के प्रति कोई ध्यान नहीं है, सिर्फ बातें हैं।

पंजाब के समराला का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आलू की फसल कई एकड़ में खड़ी है। अगर किसान को कम कीमत मिलती है तो सरकार को योजना बनानी चाहिए। हम भी हरियाणा में कर रहे हैं, लेकिन किसान की हालत खराब हो गई, ये कहकर उन्हें बदनाम नहीं करना चाहिए, कांग्रेस ने 55 साल शासन किया तो उन्होंने क्या किया, आप भी उनके कदमों पर चल रहे हैं।

महिला आरक्षण को लेकर हरियाणा की राजनीति पूरी तरह से गर्म

#PunjabGovernment #FarmersIssues #NayabSaini #FarmPolicyDebate #CongressVsPunjab #AgricultureCrisis #FarmersRights #GovernmentPolicies #PunjabFarming #PoliticalDiscussion #AgriculturalReform #FarmersProtest #PolicyComparison #FarmersVoice #PunjabPolitics #FarmDurability #SustainableFarming #CropIssues #FarmersUnion #RuralLivelihood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button