ताजा समाचार

Railway Recruitment: रेलवे में ट्रेन ड्राइवर के 9900 से ज्यादा पदों पर कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल

Satyakhabarindia

Railway Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर खास आपके लिए है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की घोषणा की है, जिसके लिए 10 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है. ऐसे में भारतीय रेलवे में ड्राइवर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. याद रहे कि इस भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे.

इस भर्ती के जरिए रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों को भरेगा. साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 मई है.

क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है. आरक्षण श्रेणी के लोगों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. ध्यान रहे कि इस भर्ती में उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के मद्देनजर की जाएगी।

पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास/स्नातक/डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।

फीस क्या होगी?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये और एसटी/एससी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन को 250 रुपये देने होंगे।

10 साल की सेवा पूरी करना खुद में नियमित करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद आरआरबी एएलपी भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर खुद को रजिस्टर करें।

बड़ी खबर : एक्सईएन मां के बेटे का अपहरण कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती, पुलिस एनकाउंटर

इसके बाद आवेदन फॉर्म खोलें और उसमें सभी डिटेल भरें।

इसके बाद जरूरी फीस का भुगतान करें और उसे सबमिट कर दें।

अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर उसे सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button