ताजा समाचार

Rao Narendra Singh’s first attack on indiscipline Show-cause notice issued to Manisha Sangwan For the first time, a Bhupinder Singh Hooda supporter received a notice.

अनुशासनहीनता पर राव नरेंद्र सिंह का पहला वार मनीषा सांगवान को कारण बताओ नोटिस भेजा पहली बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के किसी समर्थक को मिला नोटिस

Satyakhabarindia

अनुशासनहीनता पर राव नरेंद्र सिंह ने पहली चोट की है। चरखी दादरी से कांग्रेस उम्मीदवार रही मनीषा सांगवान को कारण बताओ नोटिस भेजा है। दादरी में कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ कार्यक्रम में हंगामा हुआ था। मनीषा सांगवान की गिनती कांग्रेस में हुड्डा खेमे में होती है। अनुशासनहीनता को लेकर किसी हुड्डा समर्थक पर एचपीसीसी ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं। मनीषा सांगवान को 10 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि आपके समर्थकों ने पीसीसी प्रेजिडेंट व एआईसीसी सेक्रेटरी के सामने भारी अनुशासनहीनता दिखाई है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सख्ती दिखाई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इस सख्ती से हरियाणा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक बड़ा संदेश गया है कि अब गुटबाजी से ऊपर उठकर चलना पड़ेगा अन्यथा कांग्रेस में उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
बता दें कि 13 अक्टूबर को चरखी दादरी में पार्टी के वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में मनीषा सांगवान के समर्थकों ने काफी हंगामा किया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सह प्रभारी आईसीसी सचिव जितेंद्र बघेल भी पहुंचे थे।
राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि अनुशासन भंग करने वाले चाहे कोई हो, तुरंत संज्ञान लेकर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। गुटबाजी नहीं बल्कि एक होकर पार्टी को मजबूत बनाएं अन्यथा अपना रास्ता अलग चुन लें। चाहे मेरा भाई या निजी हो, अनुशासन भंग किया तो तुरंत बाहर कर दिया जाएगा। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर ही हरियाणा में कांग्रेस पार्टी काम करेगी।

हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी

11 खाप और 10 छात्र नेताओं की कमेटी करेगी आंदोलन का फैसला

पहले SRK गुट बना था, किरण की जगह बीरेंद्र सिंह आ गए इससे पहले हुड्डा विरोधी कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी एकजुट हुए थे। तब इसे SRK का नाम मिला। कई मौकों पर बीरेंद्र सिंह भी इनके साथ खड़े नजर आते थे। हालांकि बाद में किरण चौधरी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चलीं गई। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी शुरू दिन से रही है। भजनलाल के समय से गुटबाजी अपने चरम पर है। पिछले चुनाव से पहले हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उसके विरोध में एसआरके गुट बना था लेकिन अब इसमें से किरण चौधरी के भाजपा में चले जाने के बाद बीरेंद्र सिंह की एंट्री हुई है। अब इसे एसआरबी गुट कहा जाता है। राहुल गांधी ने दोनों सीनियर नेताओं के हाथ मिलवाने की कोशिश की मगर चुनाव में गुटबाजी के कारण कांग्रेस चुनाव हार गई। राहुल गांधी ने भी हरियाणा में चुनाव हारने के बाद कहा था कि हरियाणा में कांग्रेस के सीनियर नेताओं के इंटरेस्ट पार्टी से ऊपर हो गए हैं। हार के कारण जानने को कांग्रेस ने कमेटी बनाई थी विधानसभा चुनाव में अच्छे माहौल के बावजूद हारी कांग्रेस ने इसके कारण तलाशे थे। शुरुआत में कांग्रेस हाईकमान ने इसके लिए 2 मेंबरी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल और राजस्थान के कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी शामिल रहे। प्रदेश के 90 में से चुनाव हारे 53 नेताओं से उनकी बातचीत हुई थी। कमेटी ने चुनाव हारे उम्मीदवारों से 4 तरह के सवाल पूछे थे। जिसके बाद कमेटी ने इसकी लिखित रिपोर्ट तैयार की थी। जिसमें EVM से ज्यादा चुनाव के बीच तालमेल की कमी और गुटबाजी की वजह सामने आई थी।

कांग्रेस में गुटबाजी को स्थान नहीं

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति जब बनेगी तब बनेगी लेकिन प्रदेश कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस में गुटबाजी को किसी प्रकार का स्थान नहीं दिया जाएगा। पहली बार हुड्डा के किसी समर्थक के खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी होना अपने आप में कांग्रेस में बड़ी बात मानी जा रही है। यहां बता दें कि राव नरेंद्र सिंह को भी शुरू में भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट से जोड़ा जा रहा था, लेकिन मनीषा सांगवान को नोटिस जारी करना इस बात का सूचक है कि वह खुद को किसी भी गुट में नहीं मानते हैं। इससे पहले राव नरेंद्र सिंह बृजेंद्र सिंह की यात्रा को उनकी अपनी यात्रा बता चुके हैं।

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button