हरियाणा में रोहतक सबसे गर्म और भिवानी सबसे ठंडा शहर
कल नहीं हुई बारिश लेकिन तापमान में गिरावट, आज 7 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में कल मौसम शुष्क बना रहा और आसमान में आंशिक रूप से छाए बादलों के बीच धूप खिली रही और काफी गर्म मौसम रहा। वहीं प्रदेश में आज यानि 6 जून के दिन मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी हरियाणा के एक बड़े हिस्से में बारिश की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन बादल आए तो और बिना बरसे चले गए। हरियाणा में आज लोगों को कुछ हिस्सों में तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश राहत दे सकती है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को हरियाणा में दिन के समय तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा।
IMD के अनुसार, 6 जून की रात में तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और मौसम साफ बना रहेगा। रात के समय हवाएं उत्तर दिशा से 4 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। हालांकि नमी का स्तर अपेक्षाकृत अधिक रहने से लोगों को उमस महसूस हो सकती है। महेंद्रगढ़ सहित रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आंधी-तूफान आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 6, 7 और 11 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 6 और 11 जून को कुछ जिलों में गरज-चमक और तेज हवा चलने का भी अनुमान है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद आगामी चार दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
हरियाणा का अधिकतम तापमान

प्रदेश में गुरुवार को हुई बारिश की वजह से शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। प्रदेश के तीन शहरों रोहतक, भिवानी व नारनौल में ही तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। अन्य शहरों में तापमान 40 से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का सबसे अधिक तापमान रोहतक में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में अधिकतम तापमान 41.5, नारनौल में 40.0, हिसार में 39.0, अंबाला और चरखी दादरी में 37.3, करनाल में 36.2, फरीदाबाद और सिरसा में 37.4, गुरुग्राम में 35.5, झज्जर में 36.1, जींद में 37.1, कैथल और रेवाड़ी में 34.8, नूंह में 36.5, पलवल में 34.4 और सोनीपत में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में जून के महीने में मौसम सुहाना बना हुआ है। कुछ क्षेत्रों में तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है लेकिन कल अधिकांश स्थानों पर मौसम में गर्मी कम महसूस हुई।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश की न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के भिवानी और नारनौल में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 24.8, हिसार में 25.8, करनाल में 22.5, रोहतक में 22.8, गुरुग्राम में 21.0, सिरसा में 26.2, चरखी दादरी और झज्जर में 25.6, जींद में 24.3, रेवाड़ी में 24.0, सोनीपत में 23.4, यमुनानगर और नूंह में 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण हरियाणा में विशेष सावधानी की सलाह
महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी सहित दक्षिण हरियाणा के जिलों में मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की सलाह दी गई है।
#RohtakHeat #HaryanaWeather #BhiwaniCold #HottestCity #ColdestCity #HaryanaClimate #WeatherInHaryana #RohtakVsBhiwani #TemperatureTrends #HaryanaHeatwave #BhiwaniChill #ClimateComparison #HaryanaSeasons #RohtakBhiwani #WeatherReport #HaryanaLife #CityTemperatures #HaryanaDiaries #RohtakBhiwaniWeather #HaryanaHeat