ताजा समाचार

स्वच्छ रेवाड़ी मुहीम: खुले में कूड़ा फेंकता या जलाता मिला तो होगी कार्रवाई

Satyakhabarindia

स्वच्छ रेवाड़ी मुहीम:  खुले में कूड़ा फेंकता या जलाता मिला तो होगी कार्रवाई

स्वच्छ रेवाड़ी मुहीम: गंदे शहरों की सूचि में शामिल हो चुके रेवाड़ी शहर को स्वच्छता में बेहतर रैंकिग मिले, इसके मद्देनजर डीएमसी रेवाड़ी ने  डीसी यशेंद्र सिंह के निर्देश पर सफाई व्यवस्था का बेहतर बनाने के लिए एक प्रयास शुरू किया है. जिसके तहत अब वार्ड वाइज से व्हाट्सएप ग्रुप बनाये गए है.जिस ग्रुप में नगर परिषद् के कार्यकारी अधिकारी, सचिव सभी वार्डो के पार्षद, सम्बंधित वार्डो के अभियंता एवं नागरिकों को जोड़ा गया है। इस ग्रुप के जरिये वार्डो की समस्याए, सुझाव और उसका समयानुसार निपटन व वार्डो में हो रहे डेवलपमेंट का अवलोकन जिला नगर आयुक्त द्वारा किया जाएगा।

पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, गैंगस्टर नेटवर्क पर करारा प्रहार, अपराध दर गिरी
पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, गैंगस्टर नेटवर्क पर करारा प्रहार, अपराध दर गिरी

 

जिला नगर आयुक्त भरत भूषण गोगिया ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 प्रारंभ हो चुका है और रेवाड़ी ओडीएफ प्लस प्लस सर्टिफाइड शहर है। पहले की भाति इस वर्ष भी नगर परिषद रेवाड़ी इसमें भाग ले रहा है। प्रत्येक वार्डो के लिए कार्यकारी अधिकारी द्वारा सफाई से सम्बंधित एक नई शुरूआत (सफाई के पहले व बाद की स्थिति) भी प्रारंभ की जा चुकी है, यह कार्य नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा शहर को साफ, सुन्दर, स्वच्छ व गन्दगी मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकारी पैसे पर परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती पड़ गई भारी

जिला नगर आयुक्त ने सभी शहरवासियों से अपील कि है कि वे अपने शहर को साफ, सुन्दर, स्वच्छ व गन्दगी मुक्त रखने के लिए आगे बढे और नगर परिषद रेवाड़ी का सहयोग करें। शहर को साफ, सुन्दर, स्वच्छ व गन्दगी मुक्त रखने के लिए नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा गठित रैपिड एक्शन टास्क फ़ोर्स द्वारा निगरानी भी की जाएगी। अब अगर कोई भी इस निगरानी में कचरे को फेकते, फैलाते, जलाते, अलग-अलग (गीला व सुखा) करके कचरे की गाड़ी मे नहीं डालने पर पकड़ा जाता है तो उनका चालान भी किया जाएगा।

सिरसा में आकर गिरा पाकिस्तानी गुब्बारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button