तोशाम को IMT, नागरिक अस्पताल और आधुनिक खेल परिसर की सौगात दी मुख्यमंत्री ने
किरण चौधरी के साथ सेल्फी लेती नजर आई महिलाएं

सत्य खबर हरियाणा
CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सरकार तोशाम में आईएमटी स्थापित करेगी। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर तोशाम में आईएमटी के लिए ई-भूमि पोर्टल शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह अपनी जमीन इस भूमि पोर्टल पर देने का काम करें। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रक्रिया है किसी पर कोई दबाव नहीं है। सरकार जमीन देने वाले किसानों को उचित और सम्मानजनक मूल्य देने का काम करेगी ताकि आपके मान सम्मान में कोई कमी न रहे।

मुख्यमंत्री उन्नत सिंचाई उत्सव में शामिल लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री सुरेंद्र सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सुरेंद्र सिंह ने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर हरियाणा की जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी, पूर्व सांसद किरण चौधरी, मंत्री कृष्ण बेदी, सांसद धर्मबीर सिंह, बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, चरखी दादरी विधायक सुनील सांगवान भी मुख्य रूप से मौजूद थे। तोशाम के चौ. सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने 107.61 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में महिलाएं किरण चौधरी के साथ सेल्फी लेती नजर आई।
सूक्ष्म सिंचाई पर आधारित यह कार्यक्रम किसानों को पानी की बचत के प्रति जागरूक करेगा। इससे किसान कम पानी में भी अधिक पैदावार ले सकेंगे। सीएम सैनी ने कहा कि चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम, तोशाम को अत्याधुनिक खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र खेल गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बन सके। तोशाम निर्वाचन क्षेत्र के जिन-जिन गांवों में खेल स्टेडियम की आवश्यकता बताई गई है, वहां आधुनिक खेल स्टेडियमों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि हमारे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें और वे अपनी प्रतिभा को निखार सके।
नायब सैनी ने कहा कि किसानों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई अनाज मंडी, जुई में शेड की मरम्मत, मार्केट कमेटी कार्यालय के लिए नए कमरों का निर्माण तथा अन्य आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। साथ ही मार्केट कमेटी की सड़कों के सुधार का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि आवागमन सुगम हो और किसानों को अपनी उपज लाने-ले जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। हमारी सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतारना है। मुख्यमंत्री ने लोगों को विश्वास दिलाया कि सभी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे और तोशाम क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
सीएम सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सब-डिविजनल हॉस्पिटल, तोशाम को 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड का जनरल हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इसकी विस्तृत फिजिबिलिटी जांच कराकर इसे जल्द से जल्द अपग्रेड करने का कार्य किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कैरू राजकीय कॉलेज में विज्ञान संकाय (Science Stream) शुरू करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और इसे शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। इससे हमारे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
हरियाणा के 17 जिलों में कैंसर उपचार केंद्रों का शुभारंभ किया गया है। इससे राज्य के 22 जिलों में कैंसर पीड़ित मरीजों को बेहतर और नजदीक इलाज की सुविधा मिलेगी।
युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए हमने अपने संकल्प के अनुसार Common Eligibility Test Haryana के लिए भी अभूतपूर्व व्यवस्था की। सरकार ने युवाओं को उनके घर से परीक्षा केंद्र तक और वापस घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई, जिससे किसी भी बच्चे को कोई परेशानी नहीं हुई। साथ ही हजारों नौकरियों की प्रक्रिया जारी है और आने वाले समय में बड़ी संख्या में युवा जुड़ेंगे।
हरियाणा कौशल रोजगार के माध्यम से 1 लाख 18 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार की सुरक्षा प्रदान की गई है। साथियों, हमारी सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर दिखाती है। इसी प्रतिबद्धता के साथ हमने बजट में भी अनेक जनकल्याणकारी प्रावधान किए हैं, ताकि हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो सके।
#ChiefMinister #Tosham #IMTGift #CivilHospital #ModernSportsComplex #CommunityDevelopment #InfrastructuralGrowth #ToshamPride #HealthAndWellness #SportsForAll #YouthEmpowerment #LocalDevelopment #GovernmentInitiative #BetterTomorrow #PublicService #SportsInfrastructure #HealthCareAccess #GiftToTosham #CivicEngagement