ताजा समाचार

रेवाड़ी से रक्षा मंत्रालय का क्लर्क संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने बड़ी साजिश की जताई आशंका

रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर काम करने वाला रेवाड़ी का रहने वाला सुभाष नाम का व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया. लापता क्लर्क की स्कूटी से एक डायरी बरामद हुई है. जिस डायरी के आधार पर परिजन कह रहे है कि क्लर्क सुभाष का एक बड़ी साजिश के तहत अपहरण किया गया है. क्योंकि सुभाष से कुछ लोग रक्षा मंत्रालय से सबंधित जानकारी लेना चाहते थे.

Satyakhabarindia

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के गाँव धामलावास का रहने वाला सुभाषचंद नाम का 32 वर्षीय युवक दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के एलडीसी यानी क्लर्क के पद पर कार्यरत है. जो दो दिन पहले रोजाना की तरह घर से स्कूटी पर सवार होकर बस स्टैंड के लिए निकला था. जहाँ आगे बस में दिल्ली आना –जाना करता था. लेकिन शुक्रवार को वापिस घर नहीं लौटा. परिजनों ने फोन किया तो नम्बर बंद मिला और स्कूटी बस स्टैंड रेवाड़ी की पार्किंग में खड़ी हुई मिली.  स्कूटी की डिग्गी में एक डायरी मिली.

डायरी में जो लिखा हुआ था उसको पढ़कर उसके परिवार के लोगों के होश उड़ गए. परिजनों के मुताबिक डायरी में किसी उस्मान नाम के व्यक्ति का जिक्र किया गया है. सुभाष के आधार कार्ड से डिटेल्स भी बदल दी गई है और सुभाष से पैसे की डिमांड के साथ हैनीट्रेप मामले में फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी. इसलिए उन्हें आशंका है कि कुछ लोग सुभाष से रक्षा मंत्रालय सबंधित जानकारी हांसिल करना चाहते थे. जिसके लिए उसपर दबाव बनाया जा रहा था और उन्ही लोगों ने सुभाष का अपहरण किया हो.

संगीत निर्देशक से गैंगस्टर बने राव इंद्रजीत दुबई पुलिस ने गिरफ्तार

इस मामले में परिजनों ने आज एसपी से मुलाक़ात कर जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है. वहीँ रामपुरा थाना में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. स्कूटी और डायरी अपने कब्जे में ले ली है और मामले की जाँच की जा रही है.

फिलहाल इस मामले में पुलिस मामले की जाँच कर रही है, और जाँच के बाद ही साफ़ हो पायेगा कि सुभाष आखिर कहाँ गया. क्या वाकई सुभाष का रक्षा मंत्रालय सबंधित जानकारी जुटाने के लिए अपहरण किया गया या फिर लापता होने के पीछे कोई और वजह रही.

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

 

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी
Back to top button