हरियाणा
योजनाओं की जानकारी के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने एक्टिव किए सोशल मीडिया अकाउंट
शहरी स्थानीय निदेशालय की ओर से आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शहरी स्थानीय निकाय विभाग के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंकडिन, यू-ट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए हैं ताकि आमजन के जागरूक किया जा सके।

डीएमसी भारत भूषण गोगिया ने जानकारी देते हुए आमजन का आह्वान किया कि वे शहरी स्थानीय निकाय विभाग के विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट को लाइक एवं फोलो करें।
उन्होंने बताया कि आमजन फेसबुक पर https://www.facebook.com/ulbharyana/ इंस्टाग्राम पर https://instagram.com/ulbharyana/ ट्विटर पर https://twitter.com/ulbharyana/ लिंकडिन पर https://www.linkedin.com/company/ulbharyana/ यू-ट्यूब के लिए https://www.youtube.com/channel/UCtlSE6kOg12VT3egZoQUixw पर जाकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग को लाइक कर सकते हैं।
आमजन विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी लेने के लिए ई-मेल आईडी socialmediadulbh@gmail.com का भी प्रयोग कर सकते हैं।