ताजा समाचार

कांग्रेस द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को होगी हरियाणा विधानसभा में बहस सोमवार को देर तक चल सकती है हरियाणा विधानसभा की कार्रवाई

कांग्रेस द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को होगी हरियाणा विधानसभा में बहस सोमवार को देर तक चल सकती है हरियाणा विधानसभा की कार्रवाई

Satyakhabarindia

No Confidence Motion : कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा में हरियाणा सरकार के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। भाजपा की नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति अविश्वास प्रस्ताव सदन में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेश किया जिसे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने स्वीकार कर लिया है। अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को बहस होगी।

 

कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण ने कहा कि कल दूसरी सिटिंग में इस प्रस्ताव पर चर्चा करवाई जाएगी। कल पहली सिटिंग 10 बजे से 2 बजे तक होगी और दूसरी सिटिंग लंच के बाद होगी। अविश्वास प्रसव और उस पर होने वाली चर्चा को ध्यान में रखते हुए स्पीकर ने विधानसभा में एक सिटिंग बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। स्पीकर ने कहा कि अगर फिर भी जरूरत पड़ी तो 22 तारीख को लंबी सिटिंग कर लेंगे।

 

दुष्यंत परिवार को इकट्ठा कर किसानों के बीच आएं फिर किसान फैसला करेंगे क्या करना है: राकेश टिकैत

कांग्रेस की ओर से सदन में लाये जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि “अभी तो सदन की कार्यवाही शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि सदन में प्रश्नकाल में हमारे विधायक सरकार की ओर से जो जवाब दिये गये है, उनसे संतुष्ट नहीं हैं।” मनरेगा का नाम बदले जाने पर हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “बीजेपी को नाम बदलना आता है, काम नहीं आता।”
इससे पहले प्रश्नकाल में सड़क से लेकर शिक्षा तक का मुद्दा सदन में गूंजा। गुहलाचीका से विधायक ने सदन में खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। इस पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि ‘जल्द ही बाईपास का काम पूरा होगा। मई 2026 तक फोरलेन का काम भी पूरा होगा।’

 

इसके अलावा पानीपत शहरी विधायक ने प्रमोद विज ने सदन में स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं को जल्द पूरा किया जाएगा। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने स्कूलों की जर्जर बिल्डिंग का मुद्दा उठाया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि ’80 फीसदी कम पूरा हो गया है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी।’ सफीदों के विधायक राम कुमार गौतम ने कहा कि “हांसी जिला बनने से लोगों को बहुत फायदा होगा। हांसी के कई गांव हिसार के पास थे जो 70-70 किलोमीटर थे। अब उन गांवों को हांसी जिला बनने से फायदा होगा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी वादा किया था कि हांसी जल्द जिला बनेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ये वादा पूरा किया। सरकार का एक ओर वादा था कि सफीदों को भी जिला बनाया जाएगा। हांसी बदमाशों का गढ़ था, इसलिए सरकार ने उसे पहले पुलिस जिला बनाया और अब जिला बना दिया है, उसके लिए सरकार का धन्यवाद। सरकार अब सफीदों को भी जल्द जिला बनाएं।”

 

भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जज सुधीर परमार समेत पांच बरी

हांसी के विधायक विनोद भ्याना और नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सरकार का आभार जताया। विनोद भयाना ने कहा कि बीजेपी सरकार जन भावनाओं को समझने वाली सरकार है। अब हांसी में रोजगार बढ़ेगा। हांसी को जिला बनना एक स्वर्णिम अध्याय है। लोगों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ेगा।

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने हांसी को जिला बनाने पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मांग पूरी की। इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाए।
पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आभार जताया।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि करनाल के विकास में कोई कमी नहीं है। विकास के लिए भरपूर बजट दिया है। उन्होंने करनाल में मल्टीपर्पज बिल्डिंग के निर्माण की मांग की और कहा कि कल्पना चावला कॉलेज में कई पद खाली हैं उन्हें जल्द से जल्द भरा जाए।
विधायक बलराम सिंह दांगी ने जल-भराव का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार ने पानी की निकासी की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाए। क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई जाएं। सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने माइनर की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कमेटी खरीदने अगर किसानों को इस बात के लिए मनाया जाना चाहिए।

आज हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा सत्र के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस के सरकारी प्रस्ताव पर संबोधित करते हुए कहा कि “अगस्त 2025 में इसी महान सदन में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें बलिदान दिवस को मनाने का सर्व समिति से संकल्प लिया गया था। श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का जीवन और बलिदान भारतीय सभ्यता की आत्मा का प्रतीक है। वे कभी अन्याय या अधर्म के आगे नहीं झुके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को विशाल समागम में पहुंचकर गुरुजी को नमन किया। उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचकर महाभारत थीम पर आधारित अनुभव केंद्र और भगवान श्रीकृष्ण जी के पवित्र शंख के नाम पर पंचजन्य स्मारक का भी लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 नवंबर को अपने मन की बात कार्यक्रम में भी अनुभव केंद्र की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित सिक्का, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक जारी की. प्रदेश में 350 रक्त दान शिविर और स्कूलों में निबंध और कहानी प्रतियोगिताएं

 

बारातियों की आपस में कहासुनी में चाकू घोंपकर एक बाराती की हत्या

आयोजित की गई। इन रक्तदान शिविर में 23 हज़ार से अधिक यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ और विभिन्न प्रतियोगिताओं में साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन दर्शन और कार्यों पर चेयर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया। करनाल में आयोजित हिन्द की चादर मैराथन में लगभग 80 हज़ार से अधिक धावकों ने भाग लिया। उन्होंने गुरुजी के शीश को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचाने के लिए अपने शीश का बलिदान दिया। यमुनानगर जिला के कलेसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन विकसित करने का निर्णय किया। यमुनानगर के किशनपुरा में गुरु तेग बहादुर कृषि महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की गई। श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के कार्यक्रमों में उत्साह से भाग लेने के लिए सभी हरियाणा वासियों, सामाजिक संगठनों, सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद। पौने तीन करोड़ हरियाणावासियों की तरफ़ से और इस महान सदन की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button