ताजा समाचार

सबको हंसाने वाला खुद रो पड़ा: पन्या सेपट के बेटे ने होटल में दी जान

Satyakhabarindia

राजस्थान की लोकसंस्कृति और हास्य जगत का जाना-पहचाना नाम कॉमेडियन पन्या सेपट आज गहरे दुख में डूबा है। वर्षों से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले इस कलाकार के जीवन में ऐसा हादसा हुआ है, जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया। पन्या सेपट के बेटे गोदीप ने जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में स्थित एक होटल में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के मुताबिक गोदीप सोमवार दोपहर घर से निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों और दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक दोस्त को शक हुआ और वह उस होटल पहुंचा, जहां गोदीप ने कमरा लिया था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और बार-बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। होटल स्टाफ की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए। गोदीप का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

घटना की सूचना मिलते ही झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार को भारी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पन्या सेपट अपने बेटे के गम में पूरी तरह टूटे नजर आए। जो कलाकार सालों से मंच पर हंसी बांटता रहा, वही आज खुद आंसुओं में डूबा दिखा।

पुलिस की शुरुआती जांच में होटल के कमरे से एक बैग मिला है, जिसमें कुछ दस्तावेज पाए गए हैं। इनसे संकेत मिला है कि गोदीप ने कुछ मोबाइल ऐप्स के जरिए लोन लिया था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कहीं आर्थिक दबाव या कर्ज की परेशानी के कारण वह मानसिक तनाव में तो नहीं था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की गहन जांच जारी है।

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

यह घटना एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और डिजिटल लोन के खतरों की ओर इशारा करती है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

महिला आरक्षण को लेकर हरियाणा की राजनीति पूरी तरह से गर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button