पहाड़ों से आने वाली हवाओं से हरियाणा के मौसम में बदलाव की संभावना
17 तारीख को हरियाणा के 6 जिलों में बारिश की संभावना, बाकी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : आज वैलेंटाइन डे के दिन हरियाणा में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। प्रदेश का मौसम फरवरी के बीच में ही बदलने लगा है। पहाड़ों में एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस कारण मैदानी इलाके में सुबह और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने की संभावना है और बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है। IMD के अनुसार कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में मौसम का रौद्र रूप दिख सकता है। इसका असर मैदानी राज्यों तक पहुंचने की संभावना है। वैलेंटाइन डे के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
हरियाणा में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। हरियाणा में 17 से 18 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कई जिलों में तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम सर्दी का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंचती हैं। इससे तापमान अचानक गिर सकता है। बारिश और आंधी की संभावना बढ़ जाती है। इससे खेती और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
वैलेंटाइन डे के दिन मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि सुबह कोहरा छा सकता है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन राज्यों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी तेज हो सकती है। हरियाणा समेत मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इससे मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ सकता है, लेकिन सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
हरियाणा में तापमान
हरियाणा में न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सिरसा में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सबसे ज्यादा है। मेवात में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा है। भिवानी में न्यूनतम तापमान 12.5 और अंबाला में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के फरीदाबाद, करनाल, पानीपत, रोहतक में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश में कल पहले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। भिवानी और नूंह में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पानीपत में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश के हिसार, नारनौल, करनाल, महेंद्रगढ़, रोहतक और सोनीपत में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया है। जींद और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में AQI
हरियाणा के AQI में पहले दिन के मुकाबले कोई ज्यादा सुधार दर्ज नहीं किया गया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में AQI गंभीर और अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज किया गया है। प्रदेश की इस्माईलाबाद में AQI 340 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में था और यह हरियाणा का सबसे ज्यादा था। आज सुबह दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के अंबाला शहर और छावनी, बहादुरगढ़, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जगाधरी, जींद, करनाल, मानेसर, मेवात, नारनौल, पानीपत, रोहतक, समालखा, सोनीपत और यमुनानगर में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। इसी दौरान चरखी दादरी, धारूहेड़ा, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, लोहारू, पलवल, पंचकूला, रेवाड़ी और सिरसा में AQI अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज हवाओं और तापमान के बढ़ने के साथ ही AQI में गिरावट दर्ज की जाएगी और यहां पर हवा के स्तर में सुधार दर्ज होगा।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 16 फरवरी तक मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है। प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और नूंह जिलों में 17 फरवरी को बारिश की संभावना है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा बाकी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है। इन इलाकों के लिए भी मौसम विभाग ने किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी के चलते हरियाणा में ठंडी हवाएं मौसम में परिवर्तन लाने का काम करेंगी।
#HaryanaWeather #WeatherChange #MountainWinds #HaryanaForecast #NatureImpact #ClimateUpdates #WindEffects #WeatherAlert #HaryanaNews #SevereWeather #HealthyEnvironment #WeatherChangeAlert #MountainBreeze #WeatherPatterns #ClimateChange #LocalWeather #WeatherWatch #NatureLovers #StayInformed